कंपनियां

भारत में बिजली की खपत फरवरी में 9 फीसदी बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही

Published by
भाषा
Last Updated- March 01, 2023 | 1:12 PM IST

भारत में बिजली की खपत इस साल फरवरी में सालाना आधार पर नौ फीसदी से अधिक बढ़कर 117.84 अरब यूनिट रही।

बिजली की खपत में मजबूत वृद्धि फरवरी में आर्थिक गतिविधियों के तेजी से बढ़ने का संकेत देती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही तापमान बढ़ने से मार्च में बिजली की खपत में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में बिजली की खपत 108.03 अरब यूनिट थी। फरवरी 2023 में किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 209.66 गीगावाट हो गई।

First Published : March 1, 2023 | 1:12 PM IST