facebookmetapixel
Advertisement
बिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटरदिल्ली में अब जमीन का भी ‘आधार’: 14 अंकों के इस डिजिटल नंबर से कैसे बदल जाएगी प्रॉपर्टी की दुनिया?पोर्टफोलियो में मुनाफा का रंग भर देगा ये Paint Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 42% अपसाइड का दिया टारगेटPost Office Scheme: 115 महीनों में गारंटीड डबल रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलता है जॉइंट अकाउंट भीभारत में AI सेक्टर में 2 साल में $200 अरब निवेश की उम्मीद, टेलेंट और जिम्मेदार उपयोग पर जोर: अश्विनी वैष्णवAdani Group का बड़ा दांव: रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले डेटा सेंटर्स में करेगा $100 अरब का निवेशPM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों को होली से पहले हो सकता है फायदाSBI MF का नया मोमेंटम ETF, मिडकैप के 50 ‘हाई ग्रोथ’ शेयरों में निवेश का मौका; SIP का भी विकल्प40% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 2 Infra Stock, ब्रोकरेज की BUY रेटिंग; एक का भाव 50 रुपये से भी कमAI एक्सपो में दिखी भारत की तकनीकी ताकत, पीएम बोले भविष्य यहीं से तय होगा

Easy Trip Planners ने इको होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में 13.39% हिस्सेदारी हासिल की

Advertisement

ऑनलाइन यात्रा सेवा कंपनी ईज़ी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने शेयर अदला-बदली करार में इको होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में 13.39 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

Last Updated- December 22, 2023 | 3:18 PM IST
EaseMyTrip
Representative Image

ऑनलाइन यात्रा सेवा कंपनी ईज़ी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने शेयर अदला-बदली करार में इको होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में 13.39 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। ईज़ी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ईको होटल्स इंडिया के इक्विटी शेयर में कंपनी के निवेश को 1:1 के अनुपात में ईज़ी ट्रिप प्लानर्स के इक्विटी शेयर के साथ बदल दिया गया है। ईज़ी ट्रिप प्लानर्स, ईज़ी माय ट्रिप ब्रांड के तहत काम करती है।

इससे उसने तरजीही आधार पर जारी इको होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के 10 रुपये प्रति शेयर के 40 लाख इक्विटी शेयर का अधिग्रहण किया है।

ईज़ी माय ट्रिप के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने कहा, ‘‘ हिस्सेदारी में निवेश करने का हमारा विकल्प पर्यावरण-अनुकूल और हरित होटल के विकास में सकारात्मक योगदान के दृष्टिकोण से मेल खाता है। यह निवेश हमारे खंड में विविधता लाने और हमारे ग्राहकों को प्रदान किए जाने वाले यात्रा अनुभवों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।’’

इको होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के कार्यकारी अध्यक्ष वी. के. त्रिपाठी ने कहा कि हिस्सेदारी बिक्री कंपनी का विस्तार करने और अपने मेहमानों को ‘‘ एक उन्नत, पर्यावरण अनुकूल और शानदार अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे हरित एवं टिकाऊ भविष्य की प्रतिबद्धता के साथ मेल खाता है।’’

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement