facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

Amazon से करते हैं कैश ऑन डिलीवरी पर शॉपिंग, जरूर पढ़ें ये खबर वरना हो सकती है दिक्कत

Advertisement

Amazon ने कहा है कि 19 सितंबर से कैश ऑन डिलीवरी (COD) भुगतान और कैशलोड के लिए 2,000 के नोट नकद के रूप में स्वीकार करना बंद कर देंगे।

Last Updated- September 14, 2023 | 12:28 PM IST
Amazon India

अगर आप एमेजॉन (Amazon) पर 2000 रुपये के नोट से शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है।  ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) कैश ऑन डिलीवरी पर 2000 रुपये के नोट लेना बंद कर रही है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी।

ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा है कि 19 सितंबर से कैश ऑन डिलीवरी (COD) भुगतान और कैशलोड के लिए 2,000 के नोट नकद के रूप में स्वीकार करना बंद कर देंगे। बता दें कि मौजूदा समय में एमेजॉन 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहा है।

कंपनी ने बताया कि अगर प्रोडक्ट किसी थर्ड पार्टी की ओर से कूरियर किया जा रहा है तो इस स्थिती में डिलीवरी के समय 2000 रुपये का नोट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : EU ने Google, Apple, Amazon को नए डिजिटल नियम के दायरे में रखा, बढ़ेगी निगरानी

सितंबर के बाद 2000 रुपये का नोट होगा चलन से बाहर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई को एक सर्कुलर में 2000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन को वापस लेने की घोषणा की था। आरबीआई ने जानकारी दी थी कि यह नोट 30 सितंबर 2023 तक वैध रहेंगे। साथ ही लोगों से सितंबर के अंत तक 2000 रुपये के नोट को बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा गया था। जो लोग तय तारीख तक नोट बदल या जमा नहीं करेंगे उनके 2000 रुपये के नोट की कीमत खत्म हो सकती है।

फिलहाल नोटों को बदलने और जमा करवाने की प्रक्रिया जारी है।

रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त, 2023 तक कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : होम लोन लेने वालों के ल‍िए खुशखबरी! बैंकों ने डॉक्यूमेंट्स वापस करने में की देरी तो देना होगा हर्जाना, RBI ने दिया निर्देश

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement