facebookmetapixel
Advertisement
भारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? Jefferies ने इन 4 स्टॉक्स को बताया अपना पसंदीदामहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?

ऐप स्टोर पर DND ऐप का मसला

Advertisement

ऐपल संग गतिरोध खत्म करेगा ट्राई!

Last Updated- November 27, 2023 | 9:59 PM IST
Apple

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ऐपल के आईओएस स्टोर में डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) ऐप पेश करने के संबंध में बातचीत का गतिरोधक खत्म करने के लिए ऐपल के साथ काम करना जारी रखेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। ऐपल ने गोपनीयता संबंधी चिंताओं को लेकर पिछले साल सितंबर में यह ऐप हटा दी थी।

हालांकि ट्राई के नियम यह कहते हैं कि डीएनडी ऐप तक पहुंच प्रतिबंधित करने वाले मोबाइल निर्माताओं को दंड का सामना करना पड़ेगा। अलबत्ता अब अधिकारियों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक नियामक ऐपल मोबाइलों का पंजीकरण रद्द नहीं करेगा, जैसा कि पहले सुझाव दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या को कुछ महीनों में सुलझाया जा सकता है।

ट्राई ‘नैशनल कस्टमर प्रिफ्रेंस रजिस्ट्री’ चलाता है, जिसे पहले नैशनल डू नॉट कॉल रजिस्ट्री कहा जाता था। उपयोगकर्ता अनचाहे वाणिज्यिक संपर्क (यूसीसी) से कानूनी रूप से निकलने के लिए इस रजिस्ट्री पर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। उपभोक्ता द्वारा डीएनडी ऐप का उपयोग यूसीसी प्राप्त करने के तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट करने के लिए किया जा सकता है।

इसने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया था कि आधिकारिक तौर पर शिकायत करने के 24 घंटे के भीतर ग्राहकों को यूसीसी मिलना बंद हो जाए।

इससे देश में लाखों ऐपल फोन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए थे। कंपनी ने अब तक तर्क दिया है कि वह किसी भी ऐप डेवलपर को उपयोगकर्ताओं की कॉल और मेसेज लॉग तक पहुंच प्राप्त करने की अनुमति नहीं देती है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement