कंपनियां

DLF Q1 results: नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 527 करोड़ रुपये पर पहुंचा

DLF की वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय मामूली बढ़कर 1,521.71 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2023 | 6:04 PM IST

रिएल स्टेट कंपनी DLF का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 527 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 469.57 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफ हुआ था।

DLF ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय मामूली बढ़कर 1,521.71 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,516.28 करोड़ रुपये थी।

First Published : July 21, 2023 | 6:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)