facebookmetapixel
Advertisement
जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

Pottery Barn की ब्रांड एम्बेसडर बनी दीपिका पडुकोणे

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 2:15 PM IST
Deepika Padukone

अमेरिका की फर्निचर कंपनी पॉटरी बार्न (Pottery Barn) ने अभिनेत्री दीपिका पडुकोणे (Deepika Padukone) को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कंपनी के भारत में स्थानीय साझेदार रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने बयान में बताया कि पॉटरी बार्न की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर दीपिका कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए काम करेंगी।

Pottery Barn ने हाल ही में भारत में रखा है कदम

रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी करके पॉटरी बार्न ने भारत में हाल में कदम रखे हैं। उसने सबसे पहले यहां अपनी वेबसाइट शुरू की और अब नई दिल्ली में कंपनी का पहला स्टोर खोला है। बयान में कहा गया, ‘एक कलाकार, उद्यमी और समाजसेवी दीपिका को पॉटरी बार्न के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वह संग्रह को पुन: तैयार करने के लिए भी ब्रांड के साथ मिलकर काम करेंगी।’

पडुकोणे ने एक बयान में कहा, ‘गृह साज-सज्जा की वैश्विक कंपनी पॉटरी बार्न के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं और उसके साथ मिलकर शानदार वस्तुएं तैयार करने के लिए उत्सुक हूं।’

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement