कंपनियां

Greenlam के तमिलनाडु प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू

Published by
भाषा   
Last Updated- June 09, 2023 | 4:08 PM IST

प्लाईवुड कारोबार से जुड़ी ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु के तिंडीवनम में 125 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है। कंपनी ने बीएसई को दी गई एक सूचना में कहा कि चेन्नई से करीब 150 किलोमीटर दूर तिंडीवनम में बनाए गए इस संयंत्र में शुक्रवार से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया।

प्लाईवुड बनाने वाले इस संयंत्र की स्थापित वार्षिक क्षमता 1.89 करोड़ वर्ग मीटर है। कंपनी की अनुषंगी एचजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 125 करोड़ रुपये के निवेश से यह संयंत्र विकसित किया है।

कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने से वह 400 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व अर्जित कर सकती है।

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज की वेबसाइट के मुताबिक, संगठित लैमिनेट कारोबार में उसकी 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसके राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी संयंत्र हैं।

First Published : June 9, 2023 | 4:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)