facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Carlyle Group ने VLCC में खरीदा मेजॉरिटी स्टेक, इतने करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 9:01 PM IST
Carlyle Group

प्राइवेट इ​क्विटी फर्म Carlyle Group ने भारत में ब्यूटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी VLCC में मेजॉरिटी स्टेक खरीद ली है। मामले के जानकार दो सूत्रों ने बताया कि यह सौदा करीब 30 करोड़ डॉलर में हुआ है।

Carlyle ने कहा कि इस सौदे के लिए पैसे का प्रबंध Carlyle Asia Partners से संबंद्ध इकाइयों द्वारा किया जाएगा। मगर कंपनी ने इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। इस बारे में जानकारी के लिए Carlyle के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, लेकिन उनका जवाब नहीं आया।

Carlyle India के प्रबंध निदेशक और सह-प्रमुख अमित जैन ने कहा कि बीते तीन साल में VLCC की बिक्री में ऑनलाइन सेल्स की हिस्सेदारी 7 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी हो गई है। इससे कंपनी को अपने ​स्किनकेयर और सौंदर्य उत्पाद ब्रांड को खास मुकाम पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जैन ने कहा, ‘उत्पादों से अटे बाजार में ज्यादा असरदार और स्थापित ब्रांड के साथ अच्छी कीमत मिलना खास बात होती है और वीएलसीसी के पास यह है।’
वीएलसीसी की शुरुआत 1989 में की गई थी और इस समय उसके पास द​क्षिण ए​शिया, प​श्चिम ए​शिया और अफ्रीका के 11 देशों में 210 रिटेल ‘​क्लिीनिक’ का नेटवर्क है।

सौदे के बाद भी VLCC के प्रवर्तकों वंदना एवं मुकेश लूथरा के पास होगी अच्छी खासी हिस्सेदारी

Carlyle ने कहा कि सौदे के बाद भी VLCC के संस्थापकों वंदना लूथरा और मुकेश लूथरा के पास कंपनी में अच्छी खासी हिस्सेदारी होगी। लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। VLCC और इसके संस्थापकों को इस सौदे में केपीएमजी ने सलाह दी है।

फाइनेंशियल सर्विस फर्म Avendus के अनुमान के अनुसार भारत में ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर 2020 में 17.8 अरब डॉलर का था, जो 2025 में 27.5 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

पिछले साल दिसंबर में पर्सनल केयर उत्पाद की स्टार्टअप मामाअर्थ के प्रवर्तकों ने आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन किया था।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 8:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement