facebookmetapixel
Advertisement
AIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिनानी को दक्षिण अफ्रीका में अधिग्रहण में मुश्किल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:02 AM IST

सीमेंट निर्माता कंपनी बिनानी सीमेंट विदेशी बाजारों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने में लगी हुई है।


लेकिन दक्षिण अफ्रीका में प्रस्तावित सीमेंट ग्राइंडिंग संयंत्र के लिए कंपनी को जमीन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के इस संयंत्र की क्षमता 10 लाख टन सालाना होगी।

ब्रज बिनानी समूह की 1,000 करोड़ रुपये वाली यह कंपनी 2012 तक अपनी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1.3 करोड़ टन करने में लगी हुई है। जबकि फिलहाल कंपनी की कुल क्षमता 60 लाख टन ही है।

इसमें से आधी से ज्यादा कंपनी की क्षमता भारत के बाहर चीन, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस आदि में है। मौजूदा वित्त वर्ष में घरेलू सीमेंट उद्योग में मांग में अनुमानों से कम विकास दर देखी जा रही है और इसी के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका में प्रस्तावित संयंत्र कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

कंपनी घरेलू बाजारों पर खुद को निर्भरता को कम करने के प्रयास कर रही है। बिनानी सीमेंट के प्रबंध निदेशक विनोद जुनेजा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत के दौरान कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में कुछ स्थानीय जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दे हैं। हो सकता है कि संयंत्र की जगह में कोई बदलाव किया जाए, जिसके कारण परियोजना में लगभग 6 महीने की देरी हो सकती है।’

इस परियोजना की लागत लगभग 350 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - November 28, 2008 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement