facebookmetapixel
Editorial: भारत-भूटान संबंधों में नई ऊर्जा, चीन की बढ़त रोकने की रणनीतिक पहलगेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति की मांग ने पकड़ी रफ्तार, उपभोक्ता मंत्रालय ने DGFT से किया अनुरोधAI बूम या पुराना बुलबुला? क्यों अमेरिकी शेयर बाजार की तेजी खतरनाक रूप से जानी-पहचानी लग रही हैGST घटने के बाद जीवन व स्वास्थ्य बीमा में तेजी, IRDAI ने कहा: लोगों में बढ़ रही है रुचिRBI ने कहा: हम आर्थिक पूंजी और मजबूत बहीखाते के सहारे सार्वजनिक नीति दायित्व निभाने में सक्षमकेंद्र ने QCO सुधारों पर दिखाई तेजी, 200 उत्पादों पर आदेश हटाने की तैयारियां से उद्योग को बड़ी राहत के संकेतअमेरिकी शुल्क तनाव के बीच RBI ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, निर्यात क्रेडिट 450 दिन तक बढ़ायाटाटा ग्रुप का तूफान थमा? बड़े शेयरधारक को मिली कानूनी बढ़तBihar Election Result: मैथिली ठाकुर ने रचा इतिहास, बनीं बिहार की सबसे युवा विधायकBihar Election Result: 95% स्ट्राइक रेट के सहारे बिहार में NDA की प्रचंड जीत, महागठबंधन का मजबूत मोर्चे ढहा

बिग एंटरटेनमेंट अब बेचेगी ‘कर्ज’

Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 AM IST

अनिल धीरू भाई अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी बिग एंटरटेनमेंट ने अब फिल्मों के वितरण अधिकार खरीदने का काम भी जोर शोर से शुरू कर दिया है।


कंपनी ने हाल ही में गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘कर्ज’ के थिएटर , इंटरनेट और सैटेलाइट के वैश्विक अधिकार खरीद लिए हैं। रिलायंस ने ये अधिकार टी-सीरिज से खरीदे हैं। हालांकि कंपनी ने इसके लिए खर्च की गई रकम का खुलासा नहीं किया है।

यह फिल्म 1980 के दशक की सुपर हिट फिल्म ‘कर्ज ‘ का रिमेक है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल और राज किरन मुख्य भूमिका में थे। दिलचस्प है कि अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी इस फिल्म की नायिका थीं।

हिमेश रेशमिया ने टी-सीरिज के  साथ तीन फिल्मों के लिए करार किया है। इन फिल्मों के  लिए हिमेश रेशमिया अभिनय के साथ ही संगीत निर्देशक की भूमिका भी निभाएंगे। संगीतकार हिमेश रेशमिया ने ‘आपका सुरूर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

First Published - June 3, 2008 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट