facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

भारत बायोटेक, बिल्थोवेन बायोलॉजिकल ने पोलियो टीके के उत्पादन व आपूर्ति के लिए किया सहयोग

Advertisement

भारत बायोटेक भारत और विश्व स्तर पर आपूर्ति किए जाने वाले पोलियो के मुंह से दिए जाने वाले टीके (ओपीवी) के उत्पादन के लिए दवा संबंधी उत्पाद खरीदेगा।

Last Updated- April 02, 2024 | 2:00 PM IST
DMRC has set up pulse polio booths at 18 metro stations, see the list here

भारत बायोटेक ने मुंह से दिए जाने वाले पोलियो के टीकों के उत्पादन और आपूर्ति सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड स्थित बिल्थोवेन बायोलॉजिकल बी.वी. के साथ सहयोग किया है।

बिल्थोवेन बायोलॉजिकल बी.वी., सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा है। कंपनी के बयान के अनुसार, दोनों भागीदारों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत भारत बायोटेक भारत और विश्व स्तर पर आपूर्ति किए जाने वाले पोलियो के मुंह से दिए जाने वाले टीके (ओपीवी) के उत्पादन के लिए दवा संबंधी उत्पाद खरीदेगा।

भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एला ने कहा, ‘‘ यह सहयोग.. टीका कंपनियों के बीच सहयोग की मिसाल है, मुंह से दिए जाने वाले पोलियो टीकों की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करता है और पोलियो को जड़ से मिटाने के देश के अभियान को बल देता है।’’

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य दुनियाभर से पोलियो को जड़ से मिटाना है..वंचित वर्ग पर इस घातक बीमारी के प्रभाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement