facebookmetapixel
Advertisement
Gaudium IVF IPO: 20 फरवरी से खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹75-79 पर तय; निवेश से पहले जानें जरुरी डिटेल्सStocks To Buy Today: ICICI बैंक और Lupin को करें अपने पोर्टफोलियो में शामिल, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाहStock Market Today: एशियाई बाजारों में मिलाजुला रूख, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल ?Stocks To Watch Today: Lupin, Cochin Shipyard समेत आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, मिल रहे हैं बड़े ऑफर और डील के संकेतइजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्र

Bata India को मिला 60 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

Advertisement

Bata India के अनुसार, कंपनी के पास अपने बचाव के लिए पर्याप्त तथ्य हैं। इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं होगा।

Last Updated- December 28, 2023 | 2:15 PM IST
BATA

जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनी बाटा इंडिया (Bata India) को चेन्नई के अन्ना सलाई असेसमेंट सर्कल के राज्य कर अधिकारी से 60.56 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि नोटिस 2018-19 वित्त वर्ष के लिए अंतिम ऑडिट रिपोर्ट में उठाए गए कई मुद्दों से संबंधित है। नोटिस पर 27 दिसंबर 2023 की तारीख है। अंतिम ऑडिट रिपोर्ट 25 दिसंबर को पेश की गई थी।

रिपोर्ट में मासिक जीएसटी रिटर्न में बाहरी आपूर्ति पर टर्नओवर में अंतर, जीएसटीआर-9 तथा जीएसटीआर-9सी रिटर्न में बाहरी आपूर्ति पर कर में अंतर आदि जैसे मुद्दे उठाए गए थे।

कंपनी ने कहा कि उसे शुरुआत में 27 अप्रैल 2023 को एक ऑडिट नोटिस मिला था और उसने जवाब में प्रासंगिक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। बाटा इंडिया को अपना मामला पेश करने और विवादित मुद्दों पर अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 10 जनवरी 2024 का समय दिया गया है।

बाटा इंडिया के अनुसार, कंपनी के पास अपने बचाव के लिए पर्याप्त तथ्य हैं। इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं होगा।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 2:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement