facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT निफ्टी में कमजोरी, एशियाई बाजार मिले-जुले; BS Manthan आज से शुरूWeather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्ति

Bandhan Bank Dividend 2025: बंधन बैंक ने घोषित किया डिविडेंड, चौथी तिमाही में मुनाफा 5 गुना बढ़ा

Advertisement

इस तिमाही में बैंक का कुल नेट रेवेन्यू ₹3,456 करोड़ रहा, जो साल भर पहले ₹3,560 करोड़ था

Last Updated- May 01, 2025 | 3:37 PM IST
Bandhan Bank

बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को ₹1.50 प्रति शेयर (यानि 15%) डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड ₹10 के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा। यह प्रस्ताव बैंक की अगली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा। AGM के बाद ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। मार्च 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही में बंधन बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹318 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹55 करोड़ के मुकाबले 483% ज्यादा है।

हालांकि, इस तिमाही में बैंक का कुल नेट रेवेन्यू ₹3,456 करोड़ रहा, जो साल भर पहले ₹3,560 करोड़ था – यानी 3% की गिरावट दर्ज की गई। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹2,756 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में 4% कम है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹1,571 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,838 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 6.7% रहा। प्रोविजनिंग घटकर ₹1,260 करोड़ रही, जबकि एक साल पहले यह ₹1,774 करोड़ थी।

एसेट क्वालिटी में मामूली सुधार

बंधन बैंक की माइक्रोफाइनेंस (EEB) लोन की कलेक्शन एफिशिएंसी Q4 में 97.8% रही, जो Q3 में 97.4% थी। प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) भी सुधरकर 86.5% हो गया है, जबकि पिछले साल यह 84.5% था। तकनीकी राइट-ऑफ को छोड़कर PCR 73.7% है। मार्च 2025 तक बैंक के कुल डिपॉजिट ₹1.51 लाख करोड़ रहे, जो पिछले साल ₹1.35 लाख करोड़ थे – यानी 12% की सालाना बढ़त देखने को मिली।

CASA डिपॉजिट ₹47,437 करोड़ रहे और CASA रेशियो 31.4% रहा। CASA और रिटेल टर्म डिपॉजिट मिलाकर कुल डिपॉजिट का करीब 69% हिस्सा रहा। बैंक के ग्रॉस एडवांस ₹1.37 लाख करोड़ रहे, जो पिछले साल ₹1.25 लाख करोड़ थे – यानी 10% की बढ़त देखने को मिली। रिटेल बुक (हाउसिंग को छोड़कर) में 98% की तेज ग्रोथ हुई है, जबकि होलसेल बैंकिंग में 35% और हाउसिंग बुक में 11% की बढ़त दर्ज हुई है।

पूरे साल की वित्तीय स्थिति

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹2,745 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,230 करोड़ था। सालाना नेट रेवेन्यू ₹14,458 करोड़ रही, जो 16% ज्यादा है। साल की NII ₹11,491 करोड़ रही, जो 11% की बढ़त है। सालाना ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹7,389 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹6,639 करोड़ था। प्रोविजनिंग ₹3,765 करोड़ रही, जो मामूली रूप से बढ़ी है। बैंक का RoA 1.5% और RoE 11.6% रहा। कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.7% पर मजबूत बना हुआ है, जो जरूरी न्यूनतम 11.5% से काफी ऊपर है। 30 अप्रैल को बंधन बैंक का शेयर बीएसई पर ₹165.65 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के ₹167.85 के मुकाबले 1.31% नीचे रहा।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement