facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शानदार लिस्टिंग से Bajaj ग्रुप का MCap में उछाल, अदाणी समूह से फासला घटा

Advertisement

34.7 लाख करोड़ रुपये के एमकैप के साथ टाटा समूह अब भी देश का शीर्ष कारोबारी समूह बना हुआ है।

Last Updated- September 16, 2024 | 9:58 PM IST
India's MCap increased by 3 percent from IPO, Rs 1.8 lakh crore raised IPO से 3 फीसदी बढ़ा भारत का MCap, जुटाए गए 1.8 लाख करोड़ रुपये

बजाज हाउसिंग फाइनैंस का शेयर सूचीबद्ध होते समय आज तेजी से चढ़ा, जिसकी वजह से बजाज समूह और अदाणी समूह के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में फासला कम हो गया है। बजाज हाउसिंग फाइनैंस का बाजार पूंजीकरण 1.37 लाख करोड़ रुपये रहा।

आईपीओ मूल्य के मुताबिक उसका एमकैप 58,300 करोड़ रुपये था, जिसके दोगुने से भी ज्यादा पर आज यह पहुंच गया। शेयर बाजार में अपने शानदार आगाज से इसने बजाज समूह का कुल एमकैप 10 फीसदी बढ़ा दिया। इसके बाद बजाज समूह का कुल एमकैप 13.6 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो शुक्रवार को 12.1 लाख करोड़ रुपये ही था। इधर अदाणी समूह का एमकैप 2.1 फीसदी बढ़कर 16.7 लाख करोड़ रुपये रहा।

34.7 लाख करोड़ रुपये के एमकैप के साथ टाटा समूह अब भी देश का शीर्ष कारोबारी समूह बना हुआ है। मगर शुक्रवार के 34.8 लाख करोड़ रुपये के एमकैप से यह थोड़ा कम है। मुकेश अंबानी समूह का एमकैप 22.68 लाख करोड़ रुपये रहा, जो शुक्रवार के 22.71 लाख करोड़ रुपये से मामूली कम है।

मित्तल परिवार का भारती समूह 12.1 लाख करोड़ रुपये एमकैप के साथ पांचवां सबसे बड़ा कारोबारी समूह है। आदित्य बिड़ला समूह का बाजार पूंजीकरण 7.95 लाख करोड़ रुपये रहा, जो शुक्रवार को 7.96 लाख करोड़ रुपये था। बजाज समूह में बजाज फाइनैंस का एमकैप सबसे अ​धिक 4.55 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके बाद बजाज ऑटो 3.26 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर थी।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement