facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ऐक्सिस बैंक का मुनाफा 31 फीसदी फिसला

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:32 AM IST

निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक का कर पूर्व लाभ जून तिमाही में 31.29 फीसदी घट गया, जिसकी वजह उच्च प्रावधान और लेखा के और ज्यादा संकीर्ण तरीके की ओर बढऩा है। बैंक का कर पूर्व लाभ 1,427.98 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,078.18 करोड़ रुपये रहा था। बैंंक ने चौथी तिमाही में 1,878.91 करोड़ रुपये का कर पूर्व नुकसान दर्ज किया था। बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 19 फीसदी घटकर 1,112.17 करोड़ रुपये रह गया। बैंंक ने कहा कि अगर लेखा मानक नहीं बदले गए होते तो तिमाही का कर पूर्व लाभ 1,626 करोड़ रुपये होता। बैंक की अन्य आय इस अवधि में घटकर 2,586.68 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,868.76 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 6,985 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 5,844 करोड़ रुपये रही थी। बैंंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.40 फीसदी रहा।
बैंक का सकल एनपीए 4.72 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 5.25 फीसदी रहा था और चौथी तिमाही में 4.86 फीसदी। पहली तिमाही में बैंक का प्रावधान बढ़कर 4,416.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,814.58 करोड़ रुपये रहा था। कोविड संबंधी दबाव के लिए बैंक ने 6,898 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान भी किया है, जिसके तहत 915 करोड़ रुपये का प्रावधान इस तिमाही में किया गया।

Advertisement
First Published - July 21, 2020 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement