facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

‘एडब्ल्यूएस जीडीपी में करेगी 23 अरब डॉलर का योगदान’

Advertisement

कंपनी ने देश में क्लाउड सेवाओं और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए साल 2030 के अंत तक 12.7 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

Last Updated- June 19, 2025 | 11:02 PM IST
AWS

एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) साल 2030 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.3 अरब डॉलर का योगदान करने की योजना बना रही है और साथ ही सालाना 1.31 लाख से ज्यादा नौकरियों में मदद करेगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। क्लाउड अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ने देश में क्लाउड सेवाओं और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए साल 2030 के अंत तक 12.7 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

एडब्ल्यूएस के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया) संदीप दत्ता ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि भारत एक लाख करोड़ डॉलर वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की कगार पर है। एडब्ल्यूएस के रूप में हम भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार और गहरा कर रहे हैं।’ वे मुंबई में एडब्ल्यूएस शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जनवरी में कंपनी ने कहा था कि उसने महाराष्ट्र में एडब्ल्यूएस एशिया-प्रशांत (मुंबई) क्षेत्र में क्लाउड अवसंरचना में 8.3 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। यह भारत में 12.7 अरब डॉलर की निवेश योजनाओं का हिस्सा था।

दत्ता ने कहा, ‘हम भारत के कौशल के अंतर को कम करने के अवसरों की तलाश के लिए सरकार और उद्योग के साथ लगातार काम कर रहे हैं। साल 2017 से भारत में एडब्ल्यूएस क्लाउड और संबंधित कौशल पर 59 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित कर चुकी है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने साल 2030 तक भारत में 200 अरब से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement