facebookmetapixel
Advertisement
NPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताबसेबी ने साफ किया रुख! क्लोजिंग ऑक्शन सेशन रहेगा जारी, ट्रेडिंग में आए बदलाव को लेकर चेयरमैन ने क्या कहा?मल्टीबैगर स्टॉक का डबल धमाका! दिया करीब 550% रिटर्न, अब मिलेंगे हर 1 पर 2 फ्री शेयरखेती करते हैं लेकिन जमीन नाम पर नहीं? महाराष्ट्र सरकार 2.31 लाख किसानों को देगी नई पहचानत्योहारी सीजन से पहले चीनी में उबाल! एक महीने में 10% बढ़े दाम, सरकार ने स्टॉक पर कसा शिकंजाIpca Labs Share: कमजोर बाजार में भी 11% उछला शेयर, 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंचा, Q1 नतीजों ने मचाई हलचलकार्ड vs UPI: कार्ड पर MDR, UPI पर नहीं! मर्चेंट्स के लिए क्यों है इतना बड़ा फर्क?‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: निर्मला सीतारमणLalithaa Jewellery Mart IPO: आज से खुला ₹1,700 करोड़ का IPO; जानें कीमत, लॉट साइज और GMPShiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करें

Automobile Industry: स्विच मोबिलिटी बंद करेगी ब्रिटेन का शेरबर्न प्लांट

Advertisement

बाजार में गिरती मांग के चलते लिया फैसला, आफ्टरमार्केट सेवाएं जारी रहेंगी

Last Updated- March 26, 2025 | 10:09 PM IST
Sherburn

वाणिज्यिक वाहन प्रमुख अशोक लीलैंड ने बुधवार को कहा कि उसकी स्टेप-डाउन इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहायक कंपनी स्विच मोबिलिटी लिमिटेड, यूके (स्विच यूके) के बोर्ड ने शेरबर्न संयंत्र में निर्माण और असेंबली गतिविधियां बंद करने के लिए कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम ब्रिटेन के बाजार में मांग में आई गिरावट के बाद उठाया गया है।

अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी शेनु अग्रवाल ने निवेशकों के साथ बातचीत में कहा, ‘स्विच यूके के बोर्ड ने शेरबर्न में निर्माण एवं असेंबली इकाई का कामकाज बंन करने के लिए परामर्श प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। हम ब्रिटेन के बाजार से बाहर निकलने की योजना नहीं बना रहे हैं और हमारे पास जो भी ऑर्डर हैं, हम उन्हें पूरा करेंगे।’

स्विच ब्रिटेन के बाजार में आफ्टरमार्केट सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी। मौजूदा समय में, ब्रिटेन में कंपनी के 240 कर्मचारी हैं और मौजूदा परिचालन के कारण उनमें से एक निश्चित वर्ग को वहां बनाए रखा जाएगा। अशोक लीलैंड ने नियामक को भेजी जानकारी में कहा, ‘ब्रिटेन में संपूर्ण बस निर्माण क्षेत्र में लगातार आर्थिक अनिश्चितता और बड़े पैमाने पर लाभ हासिल करने में असमर्थता की वजह से स्विच यूके के निदेशक मंडल ने आज कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे कंपनी की शेरबर्न इकाई में निर्माण एवं असेंबली गतिविधियां बंद करने में मदद मिल सकेगी।’

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement