facebookmetapixel
Advertisement
30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQs

अशोक लीलैंड का शुध्द लाभ हुआ 180.5 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:05 PM IST

वाहन निर्माता कंपनी अशोल लीलैंड का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में शुध्द लाभ 5.24 प्रतिशत से बढ़ कर 180.5 करोड़ रुपये रहा।


पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुध्द लाभ 171.5 करोड़ रुपये था। बिना लेखा परीक्षण के कंपनी के परिणाम के मुताबिक कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,307.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.51 प्रतिशत बढ़कर इस तिमाही में 2,573.6 करोड़ रुपये रही।


31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी का शुध्द मुनाफा पिछले वित्त वर्ष में 441.2 करोड़ रुपये की तुलना में 6.36 प्रतिशत बढ़कर 469.3 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष में 7,238.9 करोड़ रुपये से 7.79 प्रतिशत बढ़ कर 7,803.1 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने इक्विटी शेयरों पर 150 प्रतिशत लाभांश देने की सिफारिश की है।


श्री सीमेंट्स का लाभ 72 फीसदी बढ़ा


श्री सीमेंट्स ने 31 मार्च को समाप्त हुई चौथी तिमाही में अपने शुध्द लाभ में 72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान कंपनी को 41.07 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा हुआ। कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की बिक्री 660 करोड़ रुपए रही, जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 378.27 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की थी। कंपनी ने पूरे वर्ष के लिए 80 फीसदी लाभांश देने की सिफारिश की है।


असाही ग्लास का शुध्द मुनाफा कम हुआ


भारतीय की प्रमुख ग्लास कंपनी, असाही ग्लास इंडिया लिमिटेड का जनवरी से मार्च में समाप्त हुई चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 243.29 प्रतिशत की कमी आई। जहां पिछले वर्ष की समान अवधि ने 857 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था, वहीं इस चौथी तिमाही में कंपनी को 1228 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी का शुध्द लाभ 80.52 प्रतिशत घटकर पिछले वर्ष की समान अवधि में 4,332 लाखा रुपये से 844 लाख रुपये हो गया।


यूनिवर्सल केबल्स का शुध्द मुनाफा घटा


एमपी बिड़ला समूह की कंपनी यूनिवर्सल केबल्स का मुनाफा 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में शुध्द मुनाफा घट कर 5.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुध्द मुनाफा 6.2 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में ईबीआईडीटीए पिछले वर्ष की समान अवधि में 13.75 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 17.08 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही में शुध्द बिक्री पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 16.65 प्रतिशत बढ़कर 131.40 करोड़ रुपये हो गई।


आईएफजीएल का मुनाफा 8.57 प्रतिशत बढ़ा


आईएफजीएल रीफ्रैक्टरीज का 31 मार्च 2008 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कर अदायगी के बाद मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8.57 प्रतिशत बढ़कर 28.49 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि के लिए कंपनी की कुल आय 17.26 प्रतिशत बढ़कर 379.80 करोड़ रुपये रही। आईएफजीएल गुजरात के कांडला विशेष आर्थिक क्षेत्र में अपनी सहायक कंपनी आईएफजीएल एक्सपोट्र्स की मदद से एक इकाई लगाने की भी योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement