facebookmetapixel
Advertisement
जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

अरविंद स्मार्टस्पेसेज का MMR में बड़ा निवेश, 1500 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य

Advertisement

कंपनी ने मुंबई के खोपोली के पास स्थित इस टाउनशिप के निर्माण के लिए सच डेवलपर्स के साथ समझौता किया है।

Last Updated- January 24, 2025 | 11:59 AM IST
Representative image

रियल एस्टेट कंपनी अरविंद स्मार्टस्पेसेज लिमिटेड ने 92 एकड़ में टाउनशिप बनाने के लिए संयुक्त विकास समझौता किया है। इससे 1,500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने का अनुमान है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में एक बड़ी क्षैतिज, बहुउपयोगी परियोजना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं…‘‘ जिसका कुल अनुमानित क्षेत्रफल 92 एकड़ है और जिससे कुल 1,500 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है।’’

कंपनी ने मुंबई के खोपोली के पास स्थित इस टाउनशिप के निर्माण के लिए सच डेवलपर्स के साथ समझौता किया है। इस परियोजना के लिए संयुक्त विकास मॉडल (70.5 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी) के तहत समझौता किया गया है। अरविंद स्मार्टस्पेस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कमल सिंघल ने कहा, ‘‘ हमें मुंबई रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमें एमएमआर प्लॉटेड/विला बाजार में मौजूद बड़े अवसरों को लेकर आशान्वित हैं …’’ वर्ष 2008 में स्थापित अरविंद स्मार्टस्पेस अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement