facebookmetapixel
Advertisement
Aye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयरFractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदाGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,871 की गिरावट, सोना भी फिसला; जानें MCX पर किस भाव खुला कारोबारमिडकैप-स्मॉलकैप का दौर आने वाला! FY27 में बदल सकती है बाजार की तस्वीरमोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित मेंएलएलपी और कंपनी ऐक्ट में सुधार की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत?Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉससुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे मेंNeysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोर

Apple दिल्ली और मुंबई में खोलेगा रिटेल स्टोर, वर्कर्स के लिए कंपनी ने निकाली वैकेंसी

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 11:17 AM IST
Apple awas yojna

Apple भारत में अपने व्यापार को बढ़ाते हुए इस साल 2 रिटेल स्टोर्स लॉन्च कर सकता है। ये Retail Store इस साल अप्रैल में मुंबई और राजधानी दिल्ली में लॉन्च किए जा सकते हैं। ये रिटेल स्टोर पहले मुंबई और इसके बाद दिल्ली में खोले जाने की उम्मीद है।

इसके लिए कंपनी 25 हजार स्क्वायर फीट तक के बड़े  स्पेस लेने की योजना पर काम कर रही है। जो कि हाई-स्ट्रीट लोकेशन पर होंगे। रिपोर्ट के अनुसार पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स Bandra Kurla Complex (BKC) में खोला जा सकता है और उसके बाद दिल्ली के साकेत में इसका दूसरा स्टोर खुलने की संभावना है।

कंपनी ने साल 2029 में BKC में 20,000 sq ft की जगह ली थी। हालांकि कोरोना के चलते स्टोर के लॉन्च होने की योजना आगे बढ़ा दी गई था।

भारत में कई सालों से Apple के रिटेल पार्टनर देश के बड़े और छोटे शहरों में थर्ड-पार्टी स्टोर चला रहे हैं, लेकिन New York के 5th एवेन्यू, London की रीजेंट स्ट्रीट या Singapore के Marina Bay में मौजूद Apple के सबसे अधिक सफल स्टोर्स से इनकी तुलना नहीं की जा सकती है।

Apple के स्टोर दुनिया के कुछ सबसे सफल और प्रॉफिटेबल रिटेल आउटलेट हैं।  मौजूदा समय में Apple के 500 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं इनमें से ज्यादातर अमेरिका में हैं। इस लिस्दूट में दूसरे नंबर पर चीन है। इस बार एप्पल कंपनी लेटेस्ट एप्पल स्टोर में बिक्री की बजाय यूजर के बेहतर एक्सपीरियंस पर फोकस करेगी।

2020 में Apple की एनुअल शेयरहोल्डर मीटिंग में CEO Tim Cook ने कहा था कि वो नहीं चाहते हैं कि भारत में इनके ब्रांड को थर्ड पार्टी चलाए।

कंपनी ने हाल ही में निकालीं रिटेल स्टोर के लिए भर्तियां 

Apple Inc ने भारत में हाल ही में कई रिटेल स्टोर्स में जॉब के लिए वैकेंसी निकाली है। Apple भारत में कई रिटेल स्टोर्स में काम करने के लिए वर्कर्स की भर्ती कर रहा है।

जॉब्स को लेकर ये जानकारी Apple की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पेज पर भी मौजूद है। भारत में वर्कर्स के लिए कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें बिजनेस एक्सपर्ट, जीनियस, ऑपरेशन एक्सपर्ट और टेक्निकल स्पेशलिस्ट शामिल हैं। Apple की वेबसाइट पर इस समय भारत में कई खाली पदों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

कंपनी की ऑफिशियल बेवसाइट पर मुंबई और नई दिल्ली जैसे शहरों के लिए कुछ रिटेल जॉब्स की जानकारी दी गई है।

 

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement