कंपनियां

Apple share: चीन-अमेरिका के ट्रेड वॉर के बीच लुढ़का ऐप्पल का शेयर, चीन में iPhone पर प्रतिबंध की खबरों का हुआ असर

हाल ही में खबर आई की चीन ने अपने देश में सरकारी कर्मचारियों के द्वारा आईफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- September 08, 2023 | 1:08 PM IST

Apple के फोन को लेकर चीन और अमेरिका के बीच चल रहा ट्रेड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते Apple Share पर असर पड़ा है, लगातार तीसरे दिन शेयर गिरावट पर हैं। आज यानी शुक्रवार को दोपहर तक 2.92 फीसदी की गिरावट पर देखा गया। गुरुवार को स्टॉक में लगातार दूसरे दिन की गिरावट देखी गई। गुरुवार को ऐप्पल का स्टॉक 3 फीसदी लुढ़का था।

कंपनी के शेयर में ये कमजोरी चीन की एक खबर से जुड़ी है। दरअसर, हाल ही में खबर आई की चीन ने अपने देश में सरकारी कर्मचारियों के द्वारा आईफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर लंबे समय से जारी है। इसी वॉर के बीच चीन के आईफोन पर बैन लगाने के कदम से आशंका तेज हो गई है कि ऐप्पल के एक बड़े मार्केट में ऐसे प्रतिबंध उसकी आय पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

स्टॉक पर एक नजर-

आज जहां स्टॉक 2.92 फीसदी की गिरावट पर हैं वहीं गुरुवार को Apple Share 3 फीसदी गिरे। इससे पहले बुधवार को भी स्टॉक में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। दरअसल ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जिसके मुताबिक चीन के सरकारी कर्मचारी आईफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे हालांकि इन प्रतिबंधों का ऐलान नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक चीन की सरकार ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वो ऑफिस में आईफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते और न ही उन्हें ऑफिस में लेकर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- iPhone 15 Launch: दुनिया के साथ इस बार भारतीय भी कर सकेंगे iPhone 15 को अनबॉक्स, Apple कर रही बड़ी तैयारी

चीन क्यों लगाना चाहता है बैन

खबरों की मानें तो चीन ऐसा कदम अमेरिका के द्वारा चीन की कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद उठा रहा है। गौरतलब है कि Huawei को साल 2019 में US ने बैन लिस्ट में रखा था। अमेरिका को आशंका थी की Huawei के रास्ते चीन अमेरिकी कम्युनिकेशंस में पहुंच बना सकता है।

ये भी पढ़ें- लगा अचानक बैन तो Apple, Samsung, HP जैसी कंपनियों ने बंद किया लैपटॉप का आयात

बता दें, चीन के हॉन्गकॉन्ग और ताइवान, एप्पल का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। यही वजह है कि ऐप्पल पर बैन की खबरों के बाद से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है।

First Published : September 8, 2023 | 1:08 PM IST