कंपनियां

Apollo Hospital ने 102 करोड़ रुपये में किया मेडिकल फैसिलिटी का अधिग्रहण

अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने फ्यूचर ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का 102 करोड़ रुपये के नकद सौदे में अधिग्रहण किया

Published by
भाषा   
Last Updated- September 27, 2023 | 2:26 PM IST

अपोलो अस्पताल ने पूर्वी क्षेत्र में अपनी स्वास्थ्य देखभाल क्षमता का विस्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में 325 बिस्तर के आंशिक रूप से निर्मित (partially built) अस्पताल का अधिग्रहण किया है।

अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने फ्यूचर ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का 102 करोड़ रुपये के नकद सौदे में अधिग्रहण किया। अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनलिस्टेड सब्सिडियरी कंपनी है।

अपोलो अस्पताल की प्रबंध निदेशक (MD) सुनीता रेड्डी ने कहा कि यह देशभर में योजनाबद्ध क्षमता विस्तार का हिस्सा है और इससे क्षेत्र में और भी अधिक लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। अपोलो का यह कोलकाता क्षेत्र में दूसरा और पूर्वी क्षेत्र में पांचवां अस्पताल होगा।

First Published : September 27, 2023 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)