facebookmetapixel
Advertisement
New Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

AMD ने खोला सबसे बड़ा वैश्विक डिजाइन केंद्र

Advertisement

कंपनी भारत में 3,000 इंजीनियरों को जोड़ने की योजना बना रही है

Last Updated- November 28, 2023 | 10:37 PM IST
AMD introduces new AI solutions for data centers

सेमीकंडक्टर कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) ने मंगलवार को बेंगलूरु में अपना सबसे बड़ा वैश्विक डिजाइन केंद्र शुरू किया। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में शोध, विकास और इंजीनियरिंग परिचालन बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।

लगभग पांच लाख वर्ग फुट आकार वाले इस कैम्पस ने आगामी वर्षों में 3,000 इंजीनियरों को जोड़ने की योजना बनाई है और यह सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के डिजाइन एवं विकास पर केंद्रित है, जिसमें 3डी स्टैकिंग, एआई और मशीन लर्निंग शामिल हैं।

यह केंद्र कंपनी द्वारा सेमिकन इंडिया 2023 में इस साल जुलाई में घोषित अपने 40 करोड़ डॉलर निवेश का हिस्सा है। एएमडी ने एक बयान में कहा, ‘कैम्पस डेटा केंद्र और पीसी, डेटा केंद्र और गेमिंग जीपीयू और एडैप्टिक एसओसीएस (सिस्टम्स ऑन चिप) के लिए हाई-परफॉरमेंस सीपीयू और एम्बेडेड डिवाइस के लिए एफपीजीए (फील्ड-प्रोग्रामेबल गेट एरे) से संबंधित उत्पादों के विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र के तौर पर काम करेगा।’

एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी मार्क पेपरमास्टर ने कहा कि नया डिजाइन केंद्र एएमडी पोर्टफोलियो में तकनीकी एवं उत्पाद विकास को बढ़ावा देने, अच्छे प्रदर्शन वाली नई पीढ़ी को बढ़ावा देने, दुनियाभर में अपने ग्राहकों को एआई कम्प्यूटिंग सॉल्युशन में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement