कंपनियां

Toyota के संस्थापक के पोते Akio Toyoda को नेतृत्व में बने रहने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली

शेयरधारकों ने मंगलवार को कंपनी के सभी प्रस्तावों के समर्थन में मतदान किया, जिसमें जापानी वाहन विनिर्माता के पोते को चेयरमैन बनाए रखने का प्रस्ताव भी शामिल था।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 18, 2024 | 12:56 PM IST

टोयोटा के संस्थापक के पोते अकियो तोयोदा को निदेशक मंडल में चेयरमैन के रूप में बनाए रखने के प्रस्ताव को शेयरधारकों ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।

शेयरधारकों ने मंगलवार को कंपनी के सभी प्रस्तावों के समर्थन में मतदान किया, जिसमें जापानी वाहन विनिर्माता के पोते को चेयरमैन बनाए रखने का प्रस्ताव भी शामिल था। मतदान संबंधी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई।

हालांकि कंपनी ने पुष्टि की कि बहुमत ने उनके पक्ष में मतदान किया। मध्य जापान के टोयोटा शहर में कंपनी मुख्यालय में वार्षिक बैठक आयोजित की गई। यह ऐसे समय में की गई जब टोयोटा और अन्य प्रमुख घरेलू विनिर्माता वाहनों के लिए धोखाधड़ी वाले प्रमाणन परीक्षणों कराने से संबंधित घोटाले में घिरे हैं।

First Published : June 18, 2024 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)