facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

छोटे विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजेगी Air India!

Advertisement

विस्तारा पिछले कुछ समय से पायलटों की कमी से जूझ रही है। इन पायलटों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियां ली जाएंगी।

Last Updated- April 10, 2024 | 10:26 PM IST
छोटे विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजेगी Air India!, Air India will send some pilots of small aircraft to Vistara!

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने छोटे आकार के ए320 विमानों के कुछ पायलटों को विस्तारा में भेजने की योजना बना रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

विस्तारा पिछले कुछ समय से पायलटों की कमी से जूझ रही है। इन पायलटों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियां ली जाएंगी। हालांकि, इस संबंध में एयर इंडिया और विस्तारा ने कोई बयान नहीं दिया है।

सूत्रों ने कहा कि ए320 विमानों का परिचालन करने में सक्षम कुछ ‘प्रथम अधिकारियों’(पायलटों) को प्रतिनियुक्ति पर विस्तारा में भेजा जाएगा। सूत्रों ने कहा कि विस्तारा में प्रतिनियुक्ति में भेजे जाने वाले इन पायलटों की संख्या 30 से कुछ ज्यादा हो सकती है।

एक सूत्र ने कहा कि पहली बार एयर इंडिया के पायलट को छोटे आकार वाले विमान का परिचालन करने के लिए विस्तारा में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। विस्तारा के चौड़ी बॉडी वाले विमानों के लिए एयर इंडिया के 24 पायलटों को पहले से ही प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा चुका है। इनमें 16 कमांडर और आठ प्रथम अधिकारी हैं।

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम (जेवी) विस्तारा ने पायलटों की समस्या के कारण अपनी परिचालन क्षमता 10 प्रतिशत (25-30) तक घटा दी है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 10:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement