कंपनियां

कालीकट में खराब मौसम के कारण Air India एक्सप्रेस के विमान को कोच्चि भेजा गया

Air India एक्सप्रेस के विमान में 173 यात्री सवार थे। यह शुक्रवार देर रात कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 08, 2024 | 2:08 PM IST

दुबई से कालीकट आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को खराब मौसम के कारण शनिवार तड़के कोच्चि की ओर मोड़ दिया गया। हवाई सेवा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में 173 यात्री सवार थे। यह शुक्रवार देर रात कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

सूत्रों के मुताबिक, विमान आज सुबह करीब 9.30 बजे कोच्चि से कालीकट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ।

First Published : June 8, 2024 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)