facebookmetapixel
SME शेयर मामले में 26 लोगों पर सेबी की पाबंदी, ₹1.85 करोड़ का जुर्माना लगायाRupee vs Dollar: कंपनियों की डॉलर मांग से रुपये में कमजोरी, 89.97 प्रति डॉलर पर बंदGold-Silver Price: 2026 में सोने की मजबूत शुरुआत, रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी फिसलीतंबाकू कंपनियों पर नए टैक्स की चोट, आईटीसी और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में भारी गिरावटम्युचुअल फंड AUM ग्रोथ लगातार तीसरे साल भी 20% से ऊपर रहने की संभावना2025 में भारती ग्रुप का MCap सबसे ज्यादा बढ़ा, परिवार की अगुआई वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी घराना बनावित्त मंत्रालय का बड़ा कदम: तंबाकू-सिगरेट पर 1 फरवरी से बढ़ेगा शुल्कAuto Sales December: कारों की बिक्री ने भरा फर्राटा, ऑटो कंपनियों ने बेच डालें 4 लाख से ज्यादा वाहनकंपस इंडिया अब ट्रैवल रिटेल में तलाश रही मौके, GCC पर बरकरार रहेगा फोकसलैब में तैयार हीरे की बढ़ रही चमक, टाइटन की एंट्री और बढ़ती फंडिंग से सेक्टर को मिला बड़ा बूस्ट

कैडिला के नाम हुई अफ्रीकी कंपनी

Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 AM IST

भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी सिमालय फार्मास्युटिकल्स का अधिग्रहण कर लिया है। कैडिला ने कंपनी के 70 फीसदी शेयर खरीद लिए हैं।


शेयरों की खरीद का यह काम कैडिला ने खुद नहीं किया है, बल्कि अपनी सहायक कंपनी जायडस हेल्थकेयर एसएपटीवाई के जरिये उसने हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि इसके लिए कंपनी ने कितनी रकम खर्च की है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया।

सिमालय के बाकी शेयर उसके प्रमोटर, बेन क्लासेन के पास ही रहेंगे। इस खरीद के बाद भी बेन ही कंपनी के ऑपरेशंस प्रमुख बने रहेंगे। वित्त वर्ष 2007-08 में सिमालय का राजस्व 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा  का रहा था। लेकिन इस साल सभी को यह आंकड़ा कम से कम 22 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। 

अगले तीन साल में जाइडस कैडिला की योजना दवा बाजार में लगभग 50 नए उत्पाद पेश करने की है। इनका उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद संयंत्र में किया जाएगा। इनका विपणन सिमालय के जरिये भी होगा।दक्षिण अफ्रीका के अलावा सिमालय इन उत्पादों को नामीबिया, अंगोला, बोत्सवाना, स्वाजिलैंड और मोजांबिक जैसे देशों में भी बेचेगी।

अधिग्रहण के मामले में कैडिला की रफ्तार इस साल कुछ ज्यादा ही तेज है। कैलेंडर वर्ष में उसका यह दूसरा अधिग्रहण है। कुछ ही दिन पहले उसने स्पेन की कंपनी कॉम्बिक्स लेबोरेट्रीज का भी अधिग्रहण किया था। उसने स्पेनिश कंपनी के 100 फीसद शेयर खरीदे थे।

First Published - June 10, 2008 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट