facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Adani की 1.1 अरब डॉलर की तांबा परियोजना अगले साल मार्च में चालू होगी

Advertisement

AEL की अनुषंगी कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) दो चरणों में प्रति वर्ष 10 लाख टन परिष्कृत तांबे के उत्पादन के लिए एक तांबा रिफाइनरी परियोजना स्थापित कर रही है।

Last Updated- July 23, 2023 | 2:54 PM IST
Adani
BS

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले समूह की गुजरात के मुंद्रा में स्थित तांबा फैक्ट्री (copper-producing factory) अगले साल मार्च से परिचालन शुरू करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे आयात पर भारत की निर्भरता कम करने और ऊर्जा बदलाव में मदद मिलेगी।

विद्युतीकरण की धातु है तांबा

तांबे को ‘विद्युतीकरण की धातु’ (metal of electrification) के रूप में जाना जाता है, क्योंकि गहरे विद्युतीकरण (deeper electrification) के लिए तारों की जरूरत होती है। ये तार आमतौर पर तांबे से बने होते हैं। ऊर्जा बदलाव की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (EV), चार्जिंग अवसंरचना, सौर फोटोवोल्टिक (PV), पवन ऊर्जा और बैटरी में तांबे की जरूरत होती है।

Also read: Adani-Hindenburg मामले में सुनवाई 14 अगस्त तक टली

कच्छ कॉपर लिमिटेड दो चरणों में करेगी तांबे का उत्पादन

समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की अनुषंगी कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) दो चरणों में प्रति वर्ष 10 लाख टन परिष्कृत तांबे के उत्पादन के लिए एक तांबा रिफाइनरी परियोजना स्थापित कर रही है।

Also read: Dharavi Redevelopment Project: महाराष्ट्र सरकार ने धारावी परियोजना Adani को सौंपी

तांबा परियोजना अपने तय समय के अनुसार चल रही- अदाणी

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि KCL ने चरण-1 में पांच लाख टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता के लिए फंडिंग हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि पहला चरण वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले अदाणी ने भी कंपनी की सालाना आमसभा में कहा था कि यह परियोजना अपने तय समय के अनुसार चल रही है।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement