facebookmetapixel
Advertisement
बारिश से खेती को राहत, खरीफ फसलों का रकबा बढ़ने लगाकच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 776 अंक उछलासोने-चांदी की चमक से कमोडिटी ETF ने बढ़ाया पैसिव स्कीम्स का टर्नओवर, 6 साल में आया जबरदस्त उछालयुद्धविराम की उम्मीद से कच्चा तेल हुआ सस्ता, कीमत में 7% गिरावटआर्टिफिशल इंटेलिजेंस के अकल्पनीय विकास से उभरा नया वाणिज्यिक राष्ट्रवाद और सुरक्षा का खतराजंतर-मंतर पर युवाओं के आक्रोश ने शिक्षा तंत्र की कमियों और बेरोजगारी पर गंभीर बहस छेड़ीEditorial: ई-कॉमर्स निर्यात में FDI से MSME को मिलेगा बड़ा वैश्विक बाजारSEBI के नए प्रस्ताव से PMS के लिए खुलेंगे रास्ते, पोर्टफोलियो मैनेजर्स को डेरिवेटिव्स के इस्तेमाल में मिलेगी छूटरुपये में 6 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल: डॉलर के मुकाबले 70 पैसे मजबूत होकर 95.89 पर बंद30 जुलाई को खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO, 225 रुपये तक तय हुआ प्राइस बैंड

Adani Total का धामरा एलएनजी टर्मिनल मई अंत तक शुरू होगा

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 4:04 PM IST

अदाणी ग्रुप और फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज (Total energies) की तरफ से 6,000 करोड़ रुपये की लागत से ओडिशा के धामरा में बनाया गया एलएनजी टर्मिनल मई के अंत तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर देगा। फ्रांसीसी कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टोटलएनर्जीज ने एक बयान में कहा कि 50 लाख टन वार्षिक क्षमता वाले इस टर्मिनल का निर्माण एलएनजी के आयात के लिए किया गया है। गत एक अप्रैल को इस टर्मिनल में विदेश से एलएनजी की पहली खेप आई थी।

कतर का जहाज ‘मिलाह रस लफान’ जमे हुए स्वरूप में 2.6 लाख करोड़ बीटीयू (ब्रिटिश थर्मल यूनिट) प्राकृतिक गैस लेकर धामरा पहुंचा था। इस तेल का इस्तेमाल मई के अंत तक टर्मिनल का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने में किया जाएगा।

तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का इस्तेमाल इस्पात बनाने, उर्वरकों के उत्पादन में किया जाता है। इसे सीएनजी एवं रसोई गैस में भी तब्दील किया जाता है।

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी करण अडाणी ने पहले ही धामरा टर्मिनल को गैस की पहली खेप मिलने की जानकारी दी थी।

उन्होंने इसे स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुंच और देश को कार्बन-मुक्त करने में एक बड़ा कदम भी बताया था। अदाणी टोटल प्राइवेट लिमिटेड इस एलएनजी टर्मिनल का परिचालन करेगी जो टोटलएनर्जीज एवं अडाणी समूह का एक संयुक्त उद्यम है। धामरा देश के पूर्वी तट पर बना इकलौता एलएनजी आयात टर्मिनल है जबकि पश्चिमी तट पर पांच टर्मिनल हैं।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement