facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

सोने-चांदी की चमक से कमोडिटी ETF ने बढ़ाया पैसिव स्कीम्स का टर्नओवर, 6 साल में आया जबरदस्त उछाल

Advertisement

पिछले छह वर्षों में कमोडिटी ईटीएफ के शानदार प्रदर्शन के कारण पैसिव योजनाओं के टर्नओवर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल एयूएम 14.82 लाख करोड़ तक पहुंच गई है

Last Updated- July 27, 2026 | 11:01 PM IST
ETF
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पिछले छह वर्षों में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में रोजाना का औसत टर्नओवर तेजी से बढ़ा है। इस मामले में जिंस ईटीएफ के टर्नओवर में उल्लेखनीय बदलाव देखा गया है। कुल ईटीएफ टर्नओवर वित्त वर्ष 2020-21 के 237 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 4,577 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और फिर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में थोड़ा कम होकर 4,390 करोड़ रुपये पर आ गया।

कमोडिटी ईटीएफ के टर्नओवर में मुख्य रूप से गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ शामिल हैं। वित्त वर्ष 26 के दौरान इनमें जबरदस्त उछाल देखा गया है। यह वित्त वर्ष 25 के 224 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 2,907 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह कुल टर्नओवर का लगभग 60 फीसदी है। डेट ईटीएफ की गतिविधियों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है और यह वित्त वर्ष 21 के 107 करोड़ रुपये से बढ़कर हाल की तिमाही में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। 

जून 2026 तक भारत के पैसिव फंड उद्योग की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 14.82 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं। मई में सुस्त रहने के बाद 16,622 करोड़ रुपये के मजबूत शुद्ध निवेश से इसे सहारा मिला। पहली तिमाही में पैसिव योजनाओं में शुद्ध निवेश 34,641 करोड़ रुपये रहा।

जीरोधा फंड हाउस की पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 26 में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 68,868 करोड़ रुपये हुआ था, जो कुल निवेश का 38 फीसदी हिस्सा है। सिल्वर ईटीएफ में यह निवेश 30,412 करोड़ रुपये रहा जो कुल निवेश का 16.8 फीसदी है। किसी फंड मैनेजर के ऐक्टिव रूप से शेयर चुनने के बजाय एक पैसिव फंड अपने-आप उन्हीं प्रतिभूतियों में उसी अनुपात में निवेश करता है, जो किसी इंडेक्स में होता है। 

Advertisement
First Published - July 27, 2026 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement