कंपनियां

Adani ग्रुप तंजानिया में $900 मिलियन की पावर लाइन परियोजना में करेगा निवेश

भारतीय अरबपति गौतम अदाणी की कंपनी पूर्वी अफ्रीका में अपने निवेश का विस्तार कर रही है।

Published by
एजेंसियां   
Last Updated- October 03, 2024 | 8:57 PM IST

तंजानिया $900 मिलियन की पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) परियोजना के तहत हाई वोल्टेज पावर लाइनों के निर्माण के लिए अदाणी समूह के साथ बातचीत कर रहा है। यह जानकारी तंजानिया के एक अधिकारी ने दी है।

तंजानिया के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप सेंटर के कार्यकारी निदेशक डेविड काफुलिला ने बताया कि अदाणी समूह ने इस परियोजना में अपनी रुचि जताई है। इसके अलावा, तंजानिया $300 मिलियन की एक और पावर लाइन परियोजना के लिए ब्रिटेन की कंपनी Gridworks Development Partners LLP के साथ भी बातचीत कर रहा है।

भारतीय अरबपति गौतम अदाणी की कंपनी पूर्वी अफ्रीका में अपने निवेश का विस्तार कर रही है, जिसमें तंजानिया और केन्या शामिल हैं। तंजानिया ने मई में अदाणी समूह को दार एस सलाम बंदरगाह पर मुख्य कंटेनर टर्मिनल चलाने के लिए 30 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

केन्या में भी अदाणी समूह की बातचीत देश की बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के साथ चल रही है, जिसमें $736 मिलियन की हाई वोल्टेज पावर लाइनों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। इसके अलावा, नैरोबी में मुख्य हवाई अड्डे का संचालन करने के अदाणी समूह के प्रस्ताव ने देश में विरोध, सीनेट सुनवाई और मुकदमों को जन्म दिया है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

First Published : October 3, 2024 | 8:57 PM IST