facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

Adani Group सभी सीमेंट कंपनियों को लाएगा एक छत के नीचे, UltraTech को चुनौती देने की तैयारी

Advertisement

अदाणी समूह ने ‘एक कारोबार, एक कंपनी’ रणनीति के तहत अपने सभी सीमेंट कारोबार को एक ही कंपनी के तहत एकीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Last Updated- July 02, 2025 | 11:08 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह ने ‘एक कारोबार, एक कंपनी’ रणनीति के तहत अपने सभी सीमेंट कारोबार को एक ही कंपनी के तहत एकीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके जरिये कंपनी अपने सीमेंट कारोबार को सुचारु एवं व्यव​स्थित करना चाहती है जहां अंबुजा और एसीसी दोनों प्रमुख ब्रांड मौजूद हों। समूह ने इस एकीकरण योजना के तहत हाल में अधिग्रहीत अपनी दो कंपनियों- सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट- को अंबुजा सीमेंट्स में विलय करने की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस मामले से अवगत लोगों ने बताया कि यह प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। समूह ने मूल ब्रांड के तौर पर ‘अदाणी सीमेंट’ बढ़ावा देने की योजना बनाई है। उसने ब्रांड जागरूकता की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में सीके बिड़ला समूह से अधिग्रहित ओरियंट सीमेंट अब अदाणी सीमेंट के तहत एक विनिर्माण इकाई के तौर पर काम करेगी। अधिकारियों ने कहा कि विरासती ब्रांड एवं मूल्य निर्धारण में अंतर के बावजूद मात्रात्मक लिहाज से ओरियंट सीमेंट को बिना कोई नुकसान पहुंचाए आसानी से एकीकृत किया जा चुका है। ओरियंट सीमेंट के लगभग 60 फीसदी डीलरों ने अंबुजा और एसीसी उत्पादों का स्टॉक रखना पहले ही शुरू कर दिया है। इससे जमीनी स्तर पर ब्रांड एकीकरण का संकेत मिलता है।

इस रणनीति का उद्देश्य परिचालन को सरल बनाते हुए लागत को घटाना और बाजारों में ब्रांडों की मौजूदगी को बेहतर करना है। पिछले एक साल के दौरान कई आक्रामक अधिग्रहण करने के बाद अदाणी समूह सीमेंट क्षेत्र में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से पहल कर रहा है।

वि​भिन्न सीमेंट इकाइयों के विलय के बाद आगे सुदृढ़ीकरण की भी योजना बनाई जा रही है। इसके तहत अंबुजा सीमेंट्स अपनी सहायक कंपनी एसीसी के साथ विलय पर गंभीरता से विचार कर सकती है। करीब 14 करोड़ टन क्षमता वाली अदाणी समूह की सभी सीमेंट परिसंप​त्तियां एक ही छत के नीचे आ जाएंगी। इससे उद्योग की अग्रणी कंपनी अल्ट्राटेक को टक्कर देने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी के लिए अदाणी समूह को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

अदाणी समूह फिलहाल देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। उसने सालाना 20 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। इसके तहत वह 2030 तक 20 करोड़ टन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रख रही है। अंबुजा सीमेंट्स का शेयर आज 2.5 फीसदी बढ़त के साथ 594 रुपये पर बंद हुआ जिससे उसका कुल बाजार मूल्यांकन 1.46 लाख करोड़ रुपये रहा।

दूसरी ओर, एसीसी का शेयर 1 फीसदी बढ़त के सा​थ 1,939 रुपये पर बंद हुआ और इस प्रकार उसका कुल मूल्यांकन 36,472 करोड़ रुपये रहा। परिचालन के एकीकरण के साथ ही अंबुजा ने लागत में कटौती की एक आक्रामक रूपरेखा भी तैयार की है। इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक 550 रुपये प्रति टन की बचत करना है। इसमें बिजली एवं ईंधन बचत आदि को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement