अदाणी समूह रिन्युएबल एनर्जी पर काफी फोकस कर रहा है। ग्रुप इस एरिया में भी अग्रणी होने की तैयारी में हैं। अदाणी समूह की Adani Green Energy आने वाले कुछ सालों में भारी निवेश करने के प्लान पर काम कर रही है।
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, अदाणी ग्रीन के एमडी विनीत जैन ने कहा है कि Adani Green Energy अगले पांच सालों में गुजरात के कच्छ में अपने खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना स्थल पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ये निवेश परियोजना में 30 गीगावाट (GW) की क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी।
बता दें, अदाणी समूह दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना बनाने पर फोकस कर रहा है , यही कारण है कि इस क्षेत्र में समूह जमकर निवेश कर रहा है। खावड़ा के जिस परियोजना में कंपनी निवेश की तैयारी में हैं उसके बारे में बात करें तो ये खावड़ा में 538 वर्ग किमी बंजर भूमि पर काम चालू है। परियोजना में काम शुरू होने के एक साल के अंदर ही, कंपनी ने परियोजना के लिए नियोजित कुल 30GW में से 2GW का परिचालन शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- भारत में कुल 271 Billionaires…मुकेश अंबानी टॉप पर, जानें कौन से नंबर पर हैं गौतम अदाणी
1.5 लाख करोड़ के अलावा और भी निवेश करने की तैयारी में कंपनी
कंपनी खावड़ा परियोजना को और बड़ा करने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश तो करेगी ही इसी के साथ कंपनी साल 2030 तक नवीकरणीय उर्जा के अपने प्रोजेक्ट्स जो कि अन्य स्थानों पर हैं वहां भी 6-7 गीगावाट की कुल परियोजनाओं पर 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में हैं।
डिटेल में देखें तो ग्रुप की उपकरण विनिर्माण शाखा, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज 30,000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेगी। इस हिसाब से देखा जाए तो अदाणी ग्रुप का कुल इस एरिया में कुल निवेश 2.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है।