facebookmetapixel
Advertisement
अगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का

Adani Enterprises ने बड़े निवेशकों से 5,985 करोड़ रुपये जुटाये

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 11:57 AM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) के आने से पहले बड़े निवेशकों से 5,985 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने 33 निवेशकों (फंड हाउस) को 3,276 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,82,68,925 शेयर दिये।

इस प्रकार, कुल 5,985 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर एंकर यानी बड़े निवेशकों को दिये गये। जिन विदेशी निवेशकों को शेयर आवंटित किये गये हैं,उनमें अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, बीएनपी परिबा आर्बिट्रेज, गोल्डमैन सैश इन्वेस्टमेंट (मॉरीशस) लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) शामिल हैं।

घरेलू संस्थागत निवेशकों में एलआईसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी पेंशन फंड शामिल हैं।

कंपनी का 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। इसके लिये कीमत दायरा 3,112 से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement