facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Q4 Results: 8 गुना बढ़ा मुनाफा और 130% डिविडेंड का ऐलान! Adani Enterprises ने निवेशकों को किया खुश

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ने ₹1.30 प्रति फुली पेड इक्विटी शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Last Updated- May 01, 2025 | 8:36 PM IST
Adani Airports IPO:

अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹3,845 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹451 करोड़ के मुकाबले 753% ज्यादा है।

पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा गिरकर सिर्फ ₹58 करोड़ रह गया था। इसका कारण कोयला व्यापार (कोल ट्रेडिंग) डिविज़न का कमजोर प्रदर्शन बताया गया था। लेकिन इस बार कंपनी ने तगड़ी वापसी की है।

ALSO READ: Bandhan Bank Dividend 2025: बंधन बैंक ने घोषित किया डिविडेंड, चौथी तिमाही में मुनाफा 5 गुना बढ़ा

₹1.30 प्रति शेयर डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने ₹1.30 प्रति फुली पेड इक्विटी शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए है और इसे आने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

कमाई में गिरावट

कंपनी का ऑपरेशनल रिवेन्यू जनवरी-मार्च 2025 में ₹29,180 करोड़ से घटकर ₹26,966 करोड़ हो गया। हालांकि, कंपनी ने इस तिमाही में एक बार का ₹3,946 करोड़ का विशेष लाभ भी कमाया।

EBITDA में कमी

कंपनी का EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डिप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन) ₹3,646 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹4,346 करोड़ से 19% कम है।

 

Pakistan Stock Exchange: मोदी सरकार के रुख से बरबाद हो गया पाक शेयर बाजार

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement