facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

अभिनेता सुनील शेट्टी ने टायर स्टार्टअप ReGrip में किया निवेश

Advertisement

रीग्रिप पुराने और घिस चुके टायरों की मरम्मत कर उसे दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाने का काम करती है।

Last Updated- July 15, 2023 | 5:01 PM IST
Actor Suniel Shetty

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने पुराने टायरों को रिसाइकल करने वाले स्टार्टअप रीग्रिप में निवेश करने की शनिवार को घोषणा की।

शेट्टी ने एक बयान में कहा, “रीग्रिप से जुड़ने को लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। हम ना सिर्फ रिसाइकल (पुनर्चक्रण) की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं बल्कि कचरा घटाकर और हरेक टायर का जीवन बढ़ाकर हरित भविष्य के लिए योगदान भी दे रहे हैं। नवाचार और पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाएं अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार कर सकते हैं।”

ये भी पढ़ें : भारतीय Startup की फंडिंग में 36 फीसदी की गिरावट

रीग्रिप पुराने और घिस चुके टायरों की मरम्मत कर उसे दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाने का काम करती है। नए टायरों की तुलना में लगभग आधी कीमत पर मिलने वाले इन टायरों का इस्तेमाल छोटी एवं मझोली ट्रक परिवहन कंपनियां करती हैं। इस स्टार्टअप के पहले निवेशक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि टायरों के नवीनीकरण से जुड़ा यह ब्रांड उनके निवेश के लिए हर हाल में फायदे का सौदा है।

रीग्रिप के संस्थापक तुषार सुहालका ने कहा, “हम चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों और पर्यावरणीय दायित्व की शक्ति में विश्वास करते हैं। हमारी यात्रा अभी शुरू हुई है, लेकिन हम एक स्थायी प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके जरिये हम किफायती समाधान, कचरा घटाने और हरित एवं स्वच्छ ग्रह में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ये भी पढ़ें: Navi Technologies layoff: सचिन बंसल की फिनटेक फर्म में भी शुरू हुई छंटनी, निकाले गए 200 कर्मचारी

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement