facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में अचानक गिरावट! MCX से Comex तक भाव लुढ़के; जानें आज के रेटगांवों से शहरों तक नौकरी की बाढ़, असंगठित सेक्टर में 15 करोड़ रोजगार का आंकड़ा पहली बार पार₹31 हजार लगाकर कमाएं ₹8 हजार तक! HDFC सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट ने सुझाई बेयर स्प्रेड स्ट्रैटेजीगैर-जरूरी आयात पर बड़ा बयान, गोयल ने साफ कहा सरकार की कोई कटौती योजना नहींसरकार बेचने जा रही सेंट्रल बैंक में हिस्सेदारी, निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौकादक्षिण कोरिया और ताइवान ने कैसे छीन ली भारत से विदेशी निवेशकों की चमक?REEV पर 5% GST की मांग से मचा बाजार में हलचल, EV vs Hybrid की नई जंग तेजधन संकट से जूझ रहा किफायती आवास बाजार, 1,500 परियोजनाएं अटकींसूर्यास्त्र के बाद निबे ने किया वायु अस्त्र-1 का सफल परीक्षण, मेक इन इंडिया को बड़ी उपलब्धिUber और JSW का EV मास्टरप्लान, भारतीय सड़कों पर आएंगे नए इलेक्ट्रिक वाहन

भारतीय Startup की फंडिंग में 36 फीसदी की गिरावट

Advertisement

इस साल की पहली छमाही के नतीजों में दिखी नरमी, चार वर्षों के निचले स्तर पर पहुंची फंडिंग

Last Updated- July 09, 2023 | 10:59 PM IST
Startup

Startup Funding: पीडब्ल्यूसी (PWC) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही की तुलना में इस साल की पहली छमाही में 298 सौदौं में भारतीय स्टार्टअप परिवेश में फंडिंग 36 फीसदी कम होकर 3.8 अरब डॉलर रह गई। पिछले साल की दूसरी छमाही में 5.9 अरब डॉलर का निवेश हुआ था।

कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में फिनटेक, सॉफ्टवेयर-ऐज-ए-सर्विस (सास) और डी2सी को सबसे अधिक धन मिले।

पीडब्ल्यूसी इंडिया में डील्स ऐंड इंडिया स्टार्टअप लीडर के पार्टनर अमित नावका ने कहा, ‘स्टार्टअप कंपनियों में धन की कमी होना एक आम बात है। उद्यम पूंजीपतियों (वीसी) के पास पर्याप्त पूंजी होने के बाद भी स्टार्टअप की फंडिंग में मंदी है। भारत के सक्रिय वीसी फर्मों को पिछले साल काफी धन मिला है और हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में निवेश की गति बढ़ सकती है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली कुछ तिमाहियों में फंडिंग बाजार की चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद, निवेशकों ने सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाली कंपनियों में अपने निवेश को दोगुना करके अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए मजबूत समर्थन दिखाया है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement