कंपनियां

Citigroup Global समेत 6 फर्मों ने 458 करोड़ रुपये में नेटवेब टेक में हिस्सेदारी खरीदी

इन शेयरों की खरीद औसतन 2,232.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है। इस तरह पूरे सौदे का मूल्य 458.65 करोड़ रुपये हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 03, 2024 | 8:52 AM IST

सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और सोसाइटी जनरल सहित छह फर्मों ने शुक्रवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 458 करोड़ रुपये में नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया में हिस्सेदारी हासिल की।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, डिस्कवरी ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी मॉरीशस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, इन्वेस्को एमएफ, सोसाइटी जनरल और यूनियन एमएफ ने नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के कुल 20,54,795 शेयर यानी 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

इन शेयरों की खरीद औसतन 2,232.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है। इस तरह पूरे सौदे का मूल्य 458.65 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, चार प्रवर्तकों – नवीन लोढ़ा, संजय लोढ़ा, नीरज लोढ़ा और विवेक लोढ़ा ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर समान मूल्य पर समान मात्रा में शेयर बेचे।

इन प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बिक्री के बाद, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह संस्थाओं की संयुक्त शेयरधारिता 75.04 प्रतिशत से घटकर 71.4 प्रतिशत हो जाएगी।

First Published : August 3, 2024 | 8:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)