facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

17 महीने का करोड़पति: नारायण मूर्ति के नाती एकाग्र को मिलेगा ₹3.3 करोड़ डिविडेंड

Advertisement

इंफोसिस के डिविडेंड से कुल ₹10.65 करोड़ की कमाई, 15 लाख शेयर हैं नाम पर

Last Updated- April 18, 2025 | 4:39 PM IST
Narayana Murthy

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के नाती एकाग्र रोहन मूर्ति सिर्फ 17 महीने की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में शुमार हो गए हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एकाग्र को इस साल के फाइनल डिविडेंड से ₹3.3 करोड़ की कमाई होगी।

एकाग्र का जन्म नवंबर 2023 में बेंगलुरु में रोहन मूर्ति और अपर्णा कृष्णन के घर हुआ। वह नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के तीसरे नाती-पोते हैं। उनके कज़िन्स में यूके प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटियां कृष्णा और अनुष्का शामिल हैं। जब एकाग्र सिर्फ 4 महीने के थे, तब नारायण मूर्ति ने उन्हें इंफोसिस के 15 लाख शेयर गिफ्ट किए, जिसकी उस समय कुल कीमत लगभग ₹240 करोड़ थी। इन शेयरों के ज़रिए एकाग्र को पूरे वित्त वर्ष में अब तक ₹10.65 करोड़ का डिविडेंड मिल चुका है। जिसमें ₹7.35 करोड़ पहले ही इंटरिम डिविडेंड से आ चुके हैं।

₹22 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड

इंफोसिस ने 17 अप्रैल को ₹22 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया। एकाग्र को उनके 15 लाख शेयरों पर कुल ₹3.3 करोड़ मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, डिविडेंड पाने के लिए पात्र शेयरधारकों की गणना 30 मई को होगी और डिविडेंड का भुगतान 30 जून को किया जाएगा।

मूर्ति परिवार की डिविडेंड कमाई

  • इंफोसिस के डिविडेंड से सिर्फ एकाग्र ही नहीं, बल्कि पूरा मूर्ति परिवार मालामाल होने जा रहा है।
  • नारायण मूर्ति को ₹33.3 करोड़
  • सुधा मूर्ति को ₹76 करोड़
  • और अक्षता मूर्ति (1.04% हिस्सेदारी) को ₹85.71 करोड़ का डिविडेंड मिलेगा।

₹10,000 से शुरू हुई कंपनी, आज ग्लोबल टेक दिग्गज

इंफोसिस की शुरुआत 1981 में सिर्फ ₹10,000 से हुई थी। सुधा मूर्ति ने अपनी पर्सनल सेविंग्स से इस कंपनी को सहारा दिया था और बाद में इंफोसिस फाउंडेशन का 25 सालों तक नेतृत्व किया। आज वे राज्यसभा की मनोनीत सदस्य हैं और सामाजिक कार्यों में एक्टिव बनी हुई हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement