facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

1 दिन दफ्तर बाकी दिन घर से काम

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 11:22 PM IST
EMPLOYEE

मीशो हफ्ते में एक दिन दफ्तर से और बाकी दिन घर से काम करने के तरीके को अपनाएगी। सॉफ्ट बैंक से समर्थित इंटरनेट वाणिज्य की फर्म मीशो इस लचीले-ऑफिस मॉडल को 1 जून, 2023 से लागू करेगी। कर्मचारियों को एक दिन दफ्तर में आना होगा और वे हफ्ते के बाकी दिन घर से काम कर सकते हैं। मीशो बेंगलूरु स्थानांतरित किए जाने वाले सभी कर्मचारियों को व्यापक वित्तीय सहायता देगी।

इसके तहत यात्रा भत्ता, रियल स्टेट ब्रोकरेज, घर के सामान की ढुलाई की सुविधा, बच्चों का स्कूल में फिर से दाखिला कराना और 6 साल से छोटे बच्चों के लिए दिन में देखभाल केंद्र ‘डेकेयर’ सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह लोगों को आसानी से एक जगह छोड़कर दूसरी जगह आकर बसने के लिए स्थान परिवर्तन अवकाश के साथ-साथ अन्य सहायक सेवाएं मुहैया करवाएगी।

मीशो में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा,’यह कदम हमारे काम करने के ढंग का हिस्सा है। कर्मचारियों से मिले फीडबैक व अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है।’ सिंह ने कहा,’हमारे आंतरिक सर्वेक्षणों में पता चला है कि कहीं से भी काम करने के फायदे मिलते हैं। इससे उत्पादकता बढ़ती है। कर्मचारी एकराय से सहमत थे कि इससे टीम का जुड़ाव और समन्वय (विशेष तौर पर नए कर्मचारी) बेहतर होगा। कार्यालय का कामकाज भी जल्दी निपटता है।’

लचीले-ऑफिस मॉडल में हफ्ते में एक दिन कार्यालय से काम करना होता है और बाकी दिन आमतौर पर रिमोट काम करना होता है। फर्म ने बताया कि कई मॉडलों का अध्ययन किया गया और कर्मचारियों से बातचीत भी की गई। इस दौरान यह जानकारी भी जुटाई गई कि महामारी के बाद के दौर में कर्मचारियों की सर्वश्रेष्ठ उत्पादकता हासिल करने के लिए क्या कदम उठाए जाने की जरूरत है।

हाल के सर्वेक्षणों में ज्यादातर कर्मचारियों ने कहा था कि लोगों में सहयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके परिणास्वरूप मीशो ने लचीले ऑफिस मॉडल को अपनाया है। इसमें कर्मचारी अपनी इच्छा से घर से काम कर सकते हैं और वे ऑफिस में पूरे जोश के साथ कार्य करेंगे।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement