facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

तंबाकू किसान हुए मालामाल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:47 AM IST

कर्नाटक के तंबाकू किसान इन दिनों मालामाल हो रहे हैं। पिछले 29 दिन से चल रही तंबाकू की नीलामी प्रक्रिया में किसानों को वर्जीनिया क्वॉलिटी की कीमत औसतन 102.69 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिली।


पिछले साल इन्हें केवल 59.23 रुपये प्रति किलो का भाव मिला था। किसानों ने अब तक 1.91 करोड़ किलो तंबाकू बेचा है। गौरतलब है कि इस साल कर्नाटक के किसानों ने अच्छा खासा तंबाकू उगाया है। यहां कुल 1.01 करोड़ किलो तंबाकू की पैदावार हुई है।

तंबाकू बोर्ड के चेयरमैन जे सुरेश बाबू ने कहा कि भारतीय तंबाकू के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार काफी अनुकूल रहे हैं। जिंबाब्वे और यूरोप में तंबाकू की फसल की स्थिति और रकबे में खास सुधार नहीं हुआ। भारत के तंबाकू उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार अनुकूल रहने का सिलसिला अगले दो-तीन साल तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान किसानों ने 52.6 लाख किलो ब्राइट ग्रेड तंबाकू, 90.8 लाख किलो मीडियम ग्रेड तंबाकू और 47.6 लाख किलो निम् ग्रेड तंबाकू बेचा। बेहतरीन ग्रेड तंबाकू की कीमत 117.56 रुपये प्रति किलो रही।

मीडियम किस्म की कीमत 107.24 रुपये प्रति किलो और निम्न ग्रेड की कीमत 77.01 रुपये प्रति किलो रही। पिछले साल किसानों को इन किस्मों के तंबाकू की कीमत क्रमश: 66.27, 57.63 और 40.82 रुपये प्रति किलो मिली थी।

Advertisement
First Published - October 20, 2008 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement