facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

फिर गुलजार हुआ सोने का बाजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:06 PM IST

अंतररराष्ट्रीय बाजार के रुख के अनुरूप देसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को स्टॉकिस्टों और आभूषण विक्रेताओं की जोरदार लिवाली से सोने की कीमत 110 रुपये की तेजी के साथ 12,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गया।


सोना जहां 110 रुपये की तेजी के साथ 12,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गया, वहीं चांदी 450 रुपये के लाभ के साथ 21,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची।

बाजार सूत्रों ने कहा कि न्यू यॉर्क में सोने की कीमत एक सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने की खबर से बाजार धारणा में तेजी आई क्योंकि ऊर्जा लागत के महंगा होने तथा अमेरिकी मुद्रा में गिरावट के कारण मुद्रास्फीति के विरूध्द हेज करने के लिए बहुमूल्य धातु की अपील बढ़ गई।

उन्होंने कहा कि निवेशकों का रूझान शेयर बाजार की खराब हालत के कारण उस ओर से हटकर सर्राफा बाजार की तरफ हो गया। सूत्रों ने बताया कि मौसमी मांग के बढ़ने से भी बाजार धारणा पर सकारात्मक असर हुआ। गुरुवार को न्यू यॉर्क में सोने का भाव 18.40 डॉलर बढ़कर 837 डॉलर प्रति आउंस हो गया, जो 14 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है।

स्टैंडर्ड सोना और आभूषण के भाव 110 रुपये के लाभ के साथ क्रमश: 12,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 11,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गिन्नी के भाव भी 100 रुपये की तेजी के साथ 9,900 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 21,100 रुपये प्रति किलो और वीकली डिलिवरी के भाव 20,470 रुपये प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्के के भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 27,800-27,900 रुपये प्रति सैकड़ा बंद हुए।

Advertisement
First Published - August 23, 2008 | 4:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement