facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

‘कीमतें काबू में रखें इस्पात निर्माता’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 PM IST

सरकार ने इस्पात उत्पादकों से एक बार फिर आग्रह किया है कि इस्पात की कीमतों पर नियंत्रण रखें और कहा कि इस्पात मंत्रालय उत्पादकों की समस्याओं से भी परिचित हैं।


इस्पात राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को यहां मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों से कहा – मैं यहां उपस्थित और अनुपस्थित सभी इस्पात निर्माताओं से आग्रह करूंगा कि वे कीमतों पर नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि सरकार को मालूम है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन साथ ही सरकार की यह भी जिम्मेदारी है कि वह आम आदमी के लिए मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखे।

मंत्री ने कहा कि इस्पात की कीमत को लंबी अवधि तक कम रखने का तरीका है उत्पादन बढ़ाना। प्रसाद ने संकेत दिया कि सरकार इस्पात निर्माताओं की समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल में बेंगलुरु की बैठक में लौह-अयस्क कारोबार में मध्यस्थ की मौजूदगी पर नियंत्रण लगाने का निर्णय किया है।

इस्पात उत्पादकों के लिए लौह अयस्क प्रमुख कच्चा माल है और इसकी लगातार बढ़ती कीमतों ने उन पर इस्पात की कीमतों में बढ़ोतरी का भारी दबाव बनाया है। प्रसाद ने संकेत दिया कि सरकार लौह अयस्क विक्रेताओं और इस्पात कंपनियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकती है।

लौह अयस्क के निर्यात के बारे में प्रसाद ने कहा – हम चाहते हैं कि लौह अयस्क का निर्यात कम हो और इस पर शुल्क लगाया जाए। प्रसाद ने कहा कि सरकार नई प्रौद्योगिकी अपनाने में मदद करेगी ताकि इस्पात कंपनियां लागत कम कर सकें।

Advertisement
First Published - August 27, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement