facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

गैर-बासमती चावल व मक्के के बीज के निर्यात की अनुमति

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:00 PM IST

भारत ने दो जिंसों गैर-बासमती चावल और मक्के के बीज का निर्यात करने की अनुमति दे दी है। सरकार ने इसके निर्यात पर पाबंदी लगा रखी थी।


वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन बीज के पैकेट पर साफ-साफ लिखा होगा कि ये मानव उपभोग के लायक नहीं हैं। बयान में कहा गया है कि पैकेट पर यह भी लिखा होगा कि इन बीजों में केमिकल मिला हुआ है, लिहाजा यह न तो मानव के उपभोग के काबिल है और न ही इसका इस्तेमाल चारे के रूप में किया जा सकता है।

महंगाई की ऊंची दर को काबू में करने के लिए भारत सरकार ने मक्का और गैर-बासमती चावल के निर्यात पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। सरकार का कहना है कि निर्यात पाबंदी से देसी बाजार में इसकी आपूर्ति बनी रहेगी, लिहाजा कीमत में बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं होगी।

वैसे गेहूं की जोरदार फसल और चावल की अच्छी पैदावार की उम्मीद से जाहिर हो रहा है कि सरकार निर्यात आदि पर लगाई गई पाबंदी में जल्दी ही थोड़ी-बहुत छूट दे देगी। कारोबारियों का कहना है कि सरकार के इन कदमों के बाद यह कहना जल्दबाजी होगी कि सरकार गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगाई गई पाबंदी हटा लेगी।

ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स असोसिएशन के प्रेजिडेंट विजय सेठिया ने कहा कि सरकार ने निर्यात पर लगाई गई पाबंदी हटाने की बाबत कोई फैसला नहीं लिया है। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि गैर-बासमती चावल पर निर्यात पाबंदी नवंबर तक जारी रहेगी। मंत्रालय का कहना है कि उस समय तक खरीफ फसल की पैदावार की सही तस्वीर सामने आ जाएगी।

Advertisement
First Published - August 20, 2008 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement