facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

तेल की धार पर ओपेक ने खड़े किए हाथ

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 AM IST

ओपेक अध्यक्ष और अल्जीरिया के ऊर्जा मंत्री चकीब खलील ने कहा है कि इस समय कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जरूरी निवेश को लेकर तेल उत्पादकों के बीच जबरदस्त अनिश्चितता का माहौल है।


खलील ने ये बातें सोमवार को वर्ल्ड पेट्रोलियम कांग्रेस में हिस्सा लेते हुए मैड्रिड में कही। इसी सम्मेलन में भाग लेने गए ईरान के तेल मंत्री गुलाम हुसैन नोजारी ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति आवश्यकता से ज्यादा है लिहाजा ओपेक को उत्पादन नहीं बढ़ाना चाहिए।

ओपेक अध्यक्ष और ईरान के तेल मंत्री के बयान के साथ ही दुनिया भर में मौजूद राजनीतिक तनाव के चलते मंगलवार को वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमत ने 141 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर लिया। खलील के शब्दों में-”फिलहाल कच्चे तेल के उत्पादक आने वाले दिनों में इसकी मांग क्या होगी, को लेकर गहरे असमंजस में हैं। यही नहीं, इस समय उत्पादन और विपणन हर क्षेत्र में निवेश के निर्णय करने में तमाम खतरे और अनिश्चितताएं हैं।”

उन्होंने कहा कि भविष्य में कच्चे तेल की मांग क्या होगी, इसके बारे में हमें एक सटीक आकलन और आश्वासन की जरूरत है। खलील ने उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए ओपेक देशों द्वारा किए जाने वाले निवेश को लेकर तमाम अनिश्चितताएं हैं।  इस बीच, दुनिया भर में व्याप्त राजनीतिक तनाव एवं अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से मंगलवार को तेल की कीमत ने 141 डॉलर प्रति बैरल को पार कर लिया।

माना जा रहा है कि तेल की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजहों में अमेरिकी डॉलर का लगातार कमजोर होता जाना भी है। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अगस्त डिलिवरी का मुख्य वायदा अनुबंध के तहत लाइट स्वीट कच्चा तेल 1.40 डॉलर बढ़कर 141.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अगस्त डिलिवरी वाले ब्रेंट नार्थ सी का भाव 1.50 डॉलर बढ़कर 143.33 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

Advertisement
First Published - July 1, 2008 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement