facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

एमएमटीसी करेगी छह हजार टन आयातित दालों की बिक्री

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:42 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग फर्म एमएमटीसी ने 6,000 टन आयातित दालों की बिक्री के लिए स्थानीय कारोबारियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं।


बोली 20 अक्टूबर को बंद होगी और निविदा पर निर्णय 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। एमएमटीसी 2,000 टन उड़द, 2,000 टन तूर और 2,000 टन पीली मटर की बिक्री करेगी और बोली लगाने वाले को प्रत्येकदाल के लिए कम से कम 500 टन मात्रा के लिए बोली लगाना आवश्यक है।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक उड़द और तूर का आयात म्यांमार से किया गया है, जबकि पीली मटर का आयात कनाडा से किया गया है। कंपनी ने कहा है कि 2008 सीजन में उगाए गए दालों की पेशकश बिक्री के लिए की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि देश में दलहन की पैदावार मांग के मुकाबले कम है। साल 2007-08 फसल वर्ष में दलहन की पैदावार 1.51 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि घरेलू खपत करीब 1.7 से 1.8 करोड़ टन के बीच है।

उधर, सार्वजनिक क्षेत्र की एक अन्य कंपनी स्टेट ट्रेडिंग कारपोरेशन (एसटीसी) ने 10,500 टन आयातित दालों की बिक्री के लिए स्थानीय कारोबारियों से निविदाएं मंगाई हैं। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक निविदा के लिए बोली 23 अक्टूबर को बंद होगी और निर्णय चार नवंबर तक किया जाएगा।

एसटीसी 7,000 टन उड़द और 3,500 टन लेमन तूर की बिक्री करेगी। बिक्री के लिए उपलब्ध दालों का आयात म्यांमार से किया गया है। बोली लगाने वालों को न्यूनतम 500 टन मात्रा के लिए बोली लगाना आवश्यक है।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement