facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

एमसीएक्स शुरू कर पाएगा करेंसी फ्यूचर, मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 PM IST

एमसीएक्स को मुद्रा (करेंसी) का वायदा कारोबार शुरू करने के लिए सेबी ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।


गौरतलब है कि एमसीएक्स ने अपनी सहयोगी इकाई एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड में मुद्रा (करेंसी) का वायदा कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक, एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड मंगलवार से सदस्य बनाने के लिए नामांकन की शुरुआत करेगी।

इसके लिए पहले ही 7 रोड शो आयोजित हो चुके हैं, जिसमें कमोडिटी ब्रोकर, शेयर ब्रोकर, विदेशी मुद्रा ब्रोकर, बैंकों के प्रतिनिधि, निर्यातक, आयातक और कारपोरेट जगत के 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इन लोगों ने एक्सचेंज की सदस्यता के प्रति जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई थी।

मुद्रा वायदा कारोबार के लिए आवेदन करने वाले अन्य एक्सचेंजों में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) शामिल हैं। एनएसई को पहले ही मुद्रा कारोबार की अनुमति मिल चुकी है जहां 29 अगस्त से इस कारोबार को शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि आय के मामले में एमसीएक्स देश के 22 कमोडिटी एक्सचेंजों में सबसे बड़ा है। इसकी हिस्सेदारी 75 प्रतिशत की है।

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 1:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement