facebookmetapixel
Advertisement
क्या बदल जाएगी ‘इंडस्ट्री’ की कानूनी परिभाषा? सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच करेगी समीक्षाGold-Silver Price Today: सोने में 1,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; खरीदारी से पहले आज के रेटDefence stock: रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 7% तक आई तेजी; रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डरNRI का भारत पर भरोसा बढ़ा, हेल्थ इंश्योरेंस खरीद में 126% की रिकॉर्ड छलांगAI Impact Summit 2026: भारत 30 देशों के साथ कर रहा है एआई नियमों पर बातचीत- अश्विनी वैष्णवGaudium IVF IPO: 20 फरवरी से खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹75-79 पर तय; निवेश से पहले जानें जरुरी डिटेल्सStocks To Buy Today: ICICI बैंक और Lupin को करें अपने पोर्टफोलियो में शामिल, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाहStock Market Update: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचेStocks To Watch Today: Lupin, Cochin Shipyard समेत आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, मिल रहे हैं बड़े ऑफर और डील के संकेतइजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलान

कुछ प्रकार के जड़ाऊ स्वर्ण आभूषणों पर आयात प्रतिबंध SEZ इकाइयों पर लागू नहीं: DGFT

Advertisement

डीजीएफटी ने कहा है कि उसे एसईजेड इकाइयों से ज्ञापन मिले हैं, जिनमें इस अधिसूचना के कारण उनके समक्ष आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला गया है।

Last Updated- June 20, 2024 | 12:13 PM IST
Gold
Representative Image

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ प्रकार के जड़ाऊ स्वर्ण आभूषणों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का उसका निर्णय विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में स्थित इकाइयों पर लागू नहीं होगा।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 11 जून को एक अधिसूचना के माध्यम से इंडोनेशिया और तंजानिया जैसे देशों से इन वस्तुओं के आयात को कम करने के लिए प्रतिबंध लगाए थे। डीजीएफटी ने एक नीति परिपत्र में कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) इकाइयों (मुक्त व्यापार भंडारण क्षेत्रों के अलावा) द्वारा किए गए आयात इस अधिसूचना के दायरे से बाहर हैं।”

डीजीएफटी ने कहा है कि उसे एसईजेड इकाइयों से ज्ञापन मिले हैं, जिनमें इस अधिसूचना के कारण उनके समक्ष आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला गया है। प्रतिबंधित श्रेणी के सामान के लिए सरकार से लाइसेंस/अनुमति की जरूरत होती है।

एसईजेड प्रमुख निर्यात केंद्र हैं, जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में देश के कुल निर्यात में एक तिहाई से अधिक का योगदान दिया। ये ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें व्यापार और सीमा शुल्क के लिए विदेशी क्षेत्र माना जाता है। इन क्षेत्रों के बाहर घरेलू बाजार में शुल्क मुक्त बिक्री पर प्रतिबंध है। वित्त वर्ष 2023-24 में इन क्षेत्रों से निर्यात चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर 163.69 अरब डॉलर हो गया।

सरकार ने ऐसे 423 क्षेत्रों को मंजूरी दी है, जिनमें से 280 इस साल 31 मार्च तक चालू हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2023 तक इन जोन में 5,711 इकाइयां स्वीकृत हैं।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement