कच्चे सोयातेल पर आयात शुल्क खत्म

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:42 PM IST

सरकार ने कच्चे सोया तेल पर लगने वाला 20 प्रतिशत आयात शुल्क खत्म कर दिया है।
विदेशों से आयातित सस्ते तेल से घरेलू कारोबार को बचाने के लिए सरकार ने 4 महीने पहले आयात शुल्क लगाने का फैसला किया था।
कच्चे सोया तेल के आयात पर आयात शुल्क वापस लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर वाणिज्य सचिव जीके पिल्लई ने कहा, ‘इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ..कच्चे सोया तेल पर शून्य शुल्क अधिसूचित किया गया है।’
पिछले साल नवंबर के अंत में सरकार ने कच्चे सोया तेल के आयात पर शुल्क लगाया था। महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल 31 मार्च को कच्चे खाद्य तेल पर आयात शुल्क खत्म करने और रिफाइंड खाद्य तेलों पर उत्पाद शुल्क कम करके 7.5 प्रतिशत कर दिया था।
इस फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि हम अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। हमें इस फैसले से आश्चर्य हो रहा है, क्योंकि सोया तेल पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। इस कदम से किसानों को निराशा होगी, जिन्हें कीमतें कम होने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

First Published : March 20, 2009 | 2:08 PM IST