facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

अच्छे मौसम से अनानास में बहार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:46 PM IST

इस सीजन में गर्मी का मौसम लंबा न खिंचने से केवल आम लोगों को ही नहीं बल्कि अनानास के कारोबारियों को भी राहत मिली है।


गौरतलब है कि अनानास का बेहतर उत्पादन तभी होता है जब वातावरण 15 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच हो और इस बार ज्यादातर इलाकों में ऐसा ही हुआ। अनानास उत्पादकों ने बिजनेस स्टैंडर्ड से हुई बातचीत में कहा कि मौजूदा सीजन में पिछले बार की तुलना में 25 से 30 फीसदी ज्यादा अनानास पैदा किया गया है।

अनुकूल मौसम का ही असर है कि मंडियों में इसकी आवक समय से पहले शुरू हो गई है। आजादपुर फल और सब्जी मंडी के फल कारोबारियों का कहना है कि 12 से 15 टन अनानास लदे 8 से 10 ट्रक रोजाना मंडी में आ रही है। जबकि इसकी आवक  जल्द ही 20 से 25 फीसदी बढ़ने की संभावना है।

कारोबारी रामजीत सिंह बताते हैं कि इस समय मंडी में अनानास की ‘राजा’ और ‘रानी’ किस्में मौजूद हैं। राजा की आवक सिलीगुड़ी से हो रही है, जबकि रानी की आवक उससे ऊपर के इलाकों से हो रही है। रानी की कीमत जहां 1400 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल है, वहीं राजा की कीमत 900 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल है।

एपीएमसी के आकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की मंडियों में अनानास की मौजूदा कीमत 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल है। वैसे दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों जैसे हरियाणा और महाराष्ट्र में अनानास की आवक में पिछले साल की तुलना में कोई खास फर्क नहीं आया है।

अलबत्ता हिमाचल में अच्छी आवक के चलते कीमतों में 40 फीसदी तक की कमी आई है। राजस्थान और पंजाब में भी इसकी कीमतें 25 फीसदी तक गिरी हैं। अनानास 1000 मीटर से ऊंचे इलाकों में जनवरी से मानसून आने तक पैदा किया जाता है।

विभिन्न राज्यों में अनानास की कीमतें
(रुपये प्रति क्विंटल में)

                             2008                 2007
एनसीआर             900 से ज्यादा
हरियाणा              1127                    1131
हिमाचल प्रदेश    1325                    2000
महाराष्ट्र                1548                    1600
राजस्थान               964                    1247
पंजाब                     968                    1103
स्रोत: विभिन्न राज्यों की एपीएमसी

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement